Geography, asked by rishii514, 10 months ago

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए :(i) चट्टानों में अध:कर्तित विसर्प और मैदानी भागों में जलोढ़ के सामान्य विसर्प क्या बताते हैं? (ii) घाटी रंध्र अथवा युवाला का विकास कैसे होता है? (iii) चूनायुक्त चट्टानी प्रदेशों में धरातलीय जल प्रवाह की अपेक्षा भौम जल प्रवाह अधिक पाया जाता है, क्यों? (iv) हिमनद घाटियों में कई रैखिक निक्षेपण स्थलरूप मिलते हैं। इनकी अवस्थिति व नाम बताएँ। (v) मरुस्थली क्षेत्रों में पवन कैसे अपना कार्य करती है? क्या मरुस्थलों में यही एक कारक अपरदित स्थलरूपों का निर्माण करता है।

Answers

Answered by nikitasingh79
5

Answer with Explanation:

(i) चट्टानों में अध:कर्तित विसर्प गहरे कटाव के कारण बनते हैं और यह गहरे गार्ज और कैनियन को प्रदर्शित करते हैं। गहरे कटाव लगातार उत्थान के कारण होते हैं। मैदानी भागों में जलोढ़ के सामान्य विसर्प लूप आकार के होते हैं और यह क्षैतिज कटाव को प्रदर्शित करते है।  

 

(ii) घाटी रंध्र अथवा युवाला का विकास निम्न प्रकार से होता है :  

भूमिगत जल घुलन क्रिया से दरारों को बड़ा करता है तथा बड़े बड़े तथा चौड़े गड्ढे बना देता है । इन खुले गड्ढों द्वारा नदी नीचे चली जाती हैं।  इन्हें डोलाइन,  विलय छिद्र ,  या घोल छिद्र कहते हैं। कई विलय छिद्रों के आपस में मिल जाने से एक गड्ढा बन जाता है इसे युवाला कहते हैं। इन छिद्रों के कारण धरातल का जल प्रवाह लुप्त हो जाता है तथा शुष्क घाटियां बनती हैं।  

 

(iii) चूनायुक्त चट्टानी प्रदेशों में धरातलीय जल प्रवाह की अपेक्षा भौम जल प्रवाह अधिक पाया जाता है, क्योंकि चूनायुक्त चट्टाने परागम्य, कम सघन, अत्याधिक दरारों वाली होती है जिससे धरातलीय जल भूमि के नीचे चला जाता है और भौम जल के रूप में परिवर्तित हो जाता है।  

 

(iv)हिमनद घाटियों में कई रैखिक निक्षेपण स्थलरूप मिलते हैं। इनकी अवस्थिति व नाम निम्न प्रकार से हैं :  

पार्श्विक हिमोढ़ हिमनदी के पाश्र्वों  पर मध्यस्थ हिमोढ़ दो हिमनदियों के मिलन स्थल पर तथा अंतस्थ हिमोढ़ हिमनदी के अंतिम भाग में मिलते हैं।  

पिघलने के बाद ग्लेशियर द्वारा  मिट्टी और अपने साथ लाए हुए पदार्थों  को जमा करने लगती है। इन टीलों को हिमोढ़ कहा जाता है।

(v) मरुस्थली क्षेत्रों में पवन का  कार्य विशेष रूप से देखने में आता है। इन क्षेत्रों में वर्षा तथा वनस्पति की कमी होती है और रेत के कण ढीले होते हैं। पवन इन ढीले रेत के कणों का अपरदन आसानी से कर लेती है।  पवन द्वारा निर्मित भू स्थल को वातज स्थलाकृति कहते हैं । कहीं-कहीं पर आंतरिक जल प्रवाह क्षेत्र मिलता है, जिसे प्लाया कहते हैं।

हां, मरुस्थलों में यही एक कारक अपरदित स्थलरूपों का निर्माण करता है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

1. बहुवैकल्पिक प्रश्न :

(i) निम्नलिखित में से कौन सी एक अनुक्रमिक प्रक्रिया है?

(क) निक्षेप (ख) ज्वालामुखीयता

(ग) पटल-विरूपण (घ) अपरदन

(ii) जलयोजन प्रक्रिया निम्नलिखित पदार्थों में से किसे प्रभावित करती हैं?

(क) ग्रेनाइट (ख) क्वार्ट्ज़ (ग) चीका (क्ले) मिट्टी (घ) लवण

(iii) मलवा अवधाव को किस श्रेणी में सम्मिलित किया जा सकता है?

(क) भूस्खलन (ख) तीव्र प्रवाही बृहत् संचलन (ग) मंद प्रवाही बृहत् संचलन (घ) अवतलन/धसकन

https://brainly.in/question/11902042 1. बहुवैकल्पिक प्रश्न :

(i) स्थलरूप विकास की किस अवस्था में अधोमुख कटाव प्रमुख होता है?

(क) तरुणावस्था (ख) प्रथम प्रौढावस्था

(ग) अंतिम प्रौढावस्था (घ) वृद्धावस्था

(ii) एक गहरी घाटी जिसकी विशेषता सीढ़ीनुमा खुड़े ढाल होते हैं; किस नाम से जानी जाती है :

(क) U आकार घाटी (ख )अंधी घाटी (ग) गॉर्ज (घ) कैनियन

(iii) निम्न में से किन प्रदेशों में रासायनिक अपक्षय प्रक्रिया यांत्रिक अपक्षय प्रक्रिया की अपेक्षा अधिक शक्तिशाली होती है :

(क) आर्दै प्रदेश (ख) शुष्क प्रदेश (ग) चूना-पत्थर प्रदेश (घ) हिमनद प्रदेश

(iv) निम्न में से कौन सा वक्तव्य लेपीज [Lapies) शब्द को परिभाषित करता है :

(क) छोटे से मध्यम आकार के उथले गर्त

(ख) ऐसे स्थलरूप जिनके ऊपरी मुख वृत्ताकार व नीचे से कीप के आकार के होते हैं।

(ग) ऐसे स्थलरूप जो धरातल से जल के टपकने से बनते हैं।

(घ) अनियमित धरातल जिनके तीखे कटक व खाँच हों।

(v) गहरे, लंबे व विस्तृत गर्त या बेसिन जिनके शीर्ष दीवार खड़े ढाल वाले व किनारे खड़े व अवतल होते हैं, उन्हें क्या कहते हैं?

(क) सर्क (ख) पाश्विक हिमोढ़ (ग) घाटी हिमनद (घ) एस्कर

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :

(i) आई व शुष्क जलवायु प्रदेशों में प्रवाहित जल ही सबसे महत्वपूर्ण भू-आकृतिक कारक है। विस्तार से वर्णन करें।

(ii) चूना चट्टानें आई व शुष्क जलवायु में भिन्न व्यवहार करती हैं क्यों? चूना प्रदेशों में प्रमुख व मुख्य भू-आकृतिक प्रक्रिया कौन सी हैं और इसके क्या परिणाम हैं?

(iii) हिमनद ऊँचे पर्वतीय क्षेत्रों को निम्न पहाडियों व मैदानों में कैसे परिवर्तित करते हैं या किस प्रक्रिया से यह कार्य सम्पन्न होता है बताएँ?

https://brainly.in/question/11902055

Similar questions