Geography, asked by roly2614, 10 months ago

1. बहुवैकल्पिक प्रश्न :(i) निम्न में से किस अक्षांश पर 21 जून की दोपहर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं?(क) विषवुत् वृत्त पर (ख) 23.5° उ (ग) 66.5° दः (घ) 66.5° उ (ii) निम्न में से किन शहरों में दिन ज्यादा लंबा होता है?(क) तिरुवनंतपुरम (ख) हैदराबाद (ग) चंडीगढ़ (घ) नागपुर (iii) निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया द्वारा वायुमंडल मुख्यत: गर्म होता है।(क) लघु तरंगदैर्ध्व वाले सौर विकिरण से (ख) लंबी तरंगदैर्ध्व वाले स्थलीय विकिरण से (ग) परावर्तित सौर विकिरण से(घ) प्रकीर्णित सौर विकिरण से (iv) निम्न पदों को उसके उचित विवरण के साथ मिलाएँ। 1. सूर्यातप (अ) सबसे कोष्ण और सबसे शीत महीनों के माध्य तापमान का अंतर 2. एल्बिडो (ब) समान तापमान वाले स्थानों को जोड़ने वाली रेखा 3. समताप रेखा (स) आनेवाला सौर विकिरण4. वार्षिक तापांतर (द) किसी वस्तु के द्वारा परावर्तित दृश्य प्रकाश का प्रतिशत (v) पृथ्वी के विषुवत् वृत्तीय क्षेत्रों की अपेक्षा उत्तरी गोलार्ध के उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों का तापमान अधिकतम होता है, इसका मुख्य कारण है। (क) विषुवतीय क्षेत्रों की अपेक्षा उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में कम बादल होते हैं। (ख) उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में गर्मी के दिनों की लंबाई विषुवतीय क्षेत्रों से ज्यादा होती है। (ग) उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में ‘ग्रीन हाऊस प्रभाव' विषुवतीय क्षेत्रों की अपेक्षा ज्यादा होता है।(घ) उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्र विषुवतीय क्षेत्रों की अपेक्षा महासागरीय क्षेत्र के ज्यादा करीब है।

Answers

Answered by nikitasingh79
9

Answer:

(i) 23.5° उ अक्षांश पर 21 जून की दोपहर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं।  

दिए गए विकल्पों में से विकल्प (ख) 23.5° उ सही उत्तर है।

 

(ii) चंडीगढ़ में दिन ज्यादा लंबा होता है?

दिए गए विकल्पों में से विकल्प (ग) चंडीगढ़ सही उत्तर है।

 

(iii) लंबी तरंगदैर्ध्व वाले स्थलीय विकिरण की प्रक्रिया द्वारा वायुमंडल मुख्यत: गर्म होता है।

दिए गए विकल्पों में से विकल्प (ख) लंबी तरंगदैर्ध्व वाले स्थलीय विकिरण से  सही उत्तर है।

 

(iv) 1. सूर्यातप → (स) आनेवाला सौर विकिरण

 

2. एल्बिडो → (द) किसी वस्तु के द्वारा परावर्तित दृश्य प्रकाश का प्रतिशत  

 

3. समताप रेखा → () समान तापमान वाले स्थानों को जोड़ने वाली रेखा  

 

4. वार्षिक तापांतर → (अ) सबसे कोष्ण और सबसे शीत महीनों के माध्य तापमान का अंतर  

 

(v) पृथ्वी के विषुवत् वृत्तीय क्षेत्रों की अपेक्षा उत्तरी गोलार्ध के उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों का तापमान अधिकतम होता है, इसका मुख्य कारण है : विषुवतीय क्षेत्रों की अपेक्षा उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में कम बादल होते हैं।

दिए गए विकल्पों में से विकल्प (क) विषुवतीय क्षेत्रों की अपेक्षा उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में कम बादल होते हैं  सही उत्तर है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।

Answered by suryashnihalia2005
2

Explanation:

निम्न में से किन शहरों में दिन ज्यादा लंबा होता है?(क) तिरुवनंतपुरम (ख) हैदराबाद (ग) चंडीगढ़ (घ) नागपुर (

Similar questions