Hindi, asked by visvajeet85, 7 months ago

21.मिश्र वाक्य का चयन कीजिए
A) हम भोजन कर रहे हैं
३)सूरज पूर्व से निकलता है
वह कौन-सा व्यक्ति है जिसने महात्मा गांधी का नाम न सुना हो
D) यह शिक्षक है किंतु यमंडी है​

Answers

Answered by bhatiamona
0

सही मिश्र वाक्य होगा,

वह कौन-सा व्यक्ति है जिसने महात्मा गांधी का नाम न सुना हो |

व्याख्या :

वह कौन-सा व्यक्ति है जिसने महात्मा गांधी का नाम न सुना हो। ये एक मिश्र वाक्य है। क्योंकि इस वाक्य में एक प्रधान वाक्य है, और एक आश्रित उपवाक्य है।

मिश्र वाक्य में एक प्रधान वाक्य होता है, और शेष उससे आश्रित उपवाक्य होते हैं।

रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते हैं,

सरल वाक्य ,  संयुक्त वाक्य , मिश्र वाक्य

सरल वाक्य में एक उद्देश्य एवं एक विधेय होता है।

संयुक्त वाक्य  में एक से अधिक प्रधान वाक्य होते हैं, जो किसी योजक के द्वारा एक दूसरे से जुड़े होते हैं।

मिश्र वाक्य  में एक प्रधान वाक्य होता है और शेष वाक्य उसके ऊपर आश्रित वाक्य होते हैं।

Similar questions