Math, asked by maahira17, 9 months ago

4cm त्रिज्या वाले एक वृत्त के परिगत एक त्रिभुज ABC इस प्रकार खींचा गया है की रेखाखंड BD और DC (जिनमें स्पर्श बिन्दु D द्वारा BC विभाजित है ) की लंबाई क्रमशः 8 cm और 6 cm हैं ( देखिए आकृति 10.14) | भुजाएँ AB और AC ज्ञात कीजिए |

Attachments:

Answers

Answered by nikitasingh79
3

Answer:

AB = 15 cm और  CA = 13 cm

Step-by-step explanation:

4 cm त्रिज्या वाले एक वृत्त के परिगत एक त्रिभुज ABC खींचा गया है । त्रिभुज की भुजाएं BC,CA,AB वृत्त को क्रमशः बिंदुओं D,E तथा F पर स्पर्श करती है।

फिर बिन्दु O को C , O को E तथा O को से मिलाया गया।  

मान लिया कि, AF = AE = x cm

CF = CD = 6cm

BE = BD = 8cm

[वाह्य बिंदु से वृत पर खींची गई स्पर्श रेखाओं की लंबाई बराबर होती है]

∆ABC में,  

AB = AE + EB = (x + 8) cm

BC = BD + DC = 8 + 6 = 14 cm

CA = CF + FA = (6 + x) cm

S = (AB + BC + CA)/2

S = (x + 8 + 14 + 6 + x)/2

= ( 28 + 2x)/2

S = (14 + x) cm

ΔABC का क्षेत्रफल = √{s(s - a)(s - b)(s - c)}

= √[(14 + x){14 + x - 14}{(14 + x) – (6 + x)} {(14 + x) – (8 + x)}]

= √[(14 + x){14 + x - 14}{(14 + x – 6 - x)} {(14 + x – 8 - x)}]

= √[(14 + x) × x × 8 × 6]

= √[(14 + x) × 48x]

= √672x + 48x²

ΔABC का क्षेत्रफल = √48x² + 672x cm²

ΔOBC का क्षेत्रफल = 1/2 × OD × BC

= 1/2 × 4 ×14

ΔOBC का क्षेत्रफल = 28 cm²

ΔOCA का क्षेत्रफल = 1/2 × OF × AC

= 1/2 × 4 × (6 + x)

= 2 × (6 + x)

ΔOCA का क्षेत्रफल = (12 + 2x) cm²    

ΔOAB का क्षेत्रफल= 1/2 × OE × AB

= 1/2 × 4 × (8 + x)

= 2 × (8 + x)

ΔOAB का क्षेत्रफल = (16 + 2x) cm²  

अब, ∆ABC का क्षेत्रफल = ∆OBC का क्षेत्रफल + ∆OCA का क्षेत्रफल +  ΔOAB का क्षेत्रफल

√48x² + 672x = 28 + (12 + 2x) + (16 + 2x)

√48x² + 672x =  56 + 4x

√48x² + 672x = 4(14 + x)

दोनों और वर्ग करने पर,  

48x² + 672x = 4²(14 + x)²

48x(x + 14) = 16(x + 14)²

48x/16 = (x + 14)²)/(x + 14)

3x = (x + 14)

3x - x = 14

2x = 14

x = 14/2  

x = 7  

अतः, AB = (x + 8) = 7 + 8 = 15 cm  और CA = (6 + x)  = 6 + 7 = 13 cm

अतः, AB = 15 cm और  CA = 13 cm

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

सिद्ध कीजिए की किसी वृत्त के परिगत समान्तर चतुर्भुज समचतुर्भुज होता है |

https://brainly.in/question/12660366

सिद्ध कीजिए की किसी बाह्य बिन्दु से किसी वृत्त पर खींची गई स्पर्श रेखाओं के बीच का कोण स्पर्श बिन्दुओं को मिलाने वाले रेखाखंड द्वारा केंद्र पर अंतरित कोण का संपूरक होता है |

https://brainly.in/question/12992046

Attachments:
Similar questions