Hindi, asked by shifask3289, 1 year ago

5 lines about bhagat singh in hindi

Answers

Answered by 52dksharma
22

भगत सिंह का जन्म *27 सितंबर, 1907 को लायलपुर ज़िले के बंगा में (अब पाकिस्तान में) हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है। उनका पैतृक गांव खट्कड़ कलाँ  है जो पंजाब, भारत में है। उनके पिता का नाम किशन सिंह और माता का नाम विद्यावती था। भगत सिंह का परिवार एक आर्य-समाजी सिख परिवार था।  भगत सिंह करतार सिंह सराभा और लाला लाजपत राय से अत्याधिक प्रभावित रहे।

13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग हत्याकांड ने भगत सिंह के बाल मन पर बड़ा गहरा प्रभाव डाला। उनका मन इस अमानवीय कृत्य को देख देश को स्वतंत्र करवाने की सोचने लगा। भगत सिंह ने चंद्रशेखर आज़ाद के साथ मिलकर क्रांतिकारी संगठन तैयार किया।

लाहौर षड़यंत्र मामले में भगत सिंह,  सुखदेव और राजगुरू को फाँसी की सज़ा सुनाई गई व बटुकेश्वर दत्त को आजीवन कारावास दिया गया।

भगत सिंह को 23 मार्च, 1931 की शाम सात बजे सुखदेव और राजगुरू के साथ फाँसी पर लटका दिया गया। तीनों ने हँसते-हँसते देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया

Answered by Priatouri
6

1. भगत सिंह का जन्म 27 सितंबर, 1907 में उस समय के भारत के लायलपुर ज़िले के बंगा में (अब पाकिस्तान में) हुआी उनके पुरखो का गाँव  खट्कड़ कलाँ  है जो पंजाब, भारत में था।

2.  भगत सिंह को करतार सिंह सराभा और लाला लाजपत राय जैसे क्रांतिकारिओं के विचारो ने प्रभावित किया  

3. जलियांवाला बाग हत्याकांड ने  भगत सिंह को भारत देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद करवाने के लिए प्रेरित किया  

4. इस दिन के बाद से भगत सिंह ने देश को आजाद करवाने का निश्चय किया और चंद्रशेखर आज़ाद के साथ मिलकर क्रांतिकारी संगठन तैयार किया।

5. भगत सिंह देश की युवा पीढ़ी के लिए मिसाल हैं उन्होंने भारत देश की आजादी के लिए फाँसी को हँसते हँसते गले लगा लिया

Similar questions