Hindi, asked by aasmasheikh100, 7 months ago

a short story in hindi upto 350 to 400 words

Answers

Answered by Anonymous
9

एक बार कि बात है, एक शहर में एक लड़का रहता था, स्कूल से आने के बाद वह अपने पिता के साथ काम पर जाया करता था। उसके पिता एक घोड़े के अस्तबल में काम करते थे। वह लड़का रोज हि देखता और सोचता था कि किस तरह उसके पिता इतनी मेहनत करते है लेकिन फिर भी उन्हें वो मान सम्मान कभी नहीं मिलता जो उस अस्तबल के मालिक को मिलता है। वो रोज देखता था कि किस तरह उस अस्तबल का मालिक समाज में खूब इज्जत पाता है।

एक दिन उसके स्कूल में उसके शिक्षक ने सभी बच्चों को एक लेख लिखकर लाने के लिए कहा, उस लेख में सभी बच्चों को यह लिखकर लाना था कि वे बड़े होकर क्या बनने चाहते है और उनका क्या सपना है।? अब इस लड़के ने रात भर जागकर एक बहुत ही बेहतरीन लेख लिखा, जिसमें उसने लिखा कि वह बड़े होकर एक अस्तबल का मालिक बनेगा, जहा बहुत सारे घोड़े प्रशिक्षण लेगें और आगे अपने सपने को पूरे विस्तार से बताते हुए उसने 200 एकड़ के अपने सपनों वाले रेंच की फोटो भी बना दी।

अगले दिन उसने पूरे मन से अपना लेख शिक्षक को दे दिया। शिक्षक ने सभी कापियां जांचने के बाद परिणाम सुनाया और उस लड़के के लेख के लिए कोई मार्क्स नहीं दिए और उसकी कॉपी में बड़े अक्षरों से फेल लिख दिया।

Similar questions