Hindi, asked by rajinderkumar2155, 5 hours ago

आग की खोज से मानव को क्या लाभ हुआ​

Answers

Answered by sapnayadav9833
4

Explanation:

hope this is helpful for you

Attachments:
Answered by bhatiamona
0

आग की खोज से मानव को क्या लाभ हुआ​ :

मानव जब आदिम अवस्था में था और जंगलों में रहता था, तब उसे आग के विषय में जानकारी नहीं थी। जब उसने पहली बार जंगल में सूखी लकड़ियों को आपस में रगड़ खाकर चिंगारी निकलते देखा तथा दो पत्थरों के बीच रगड़ खाकर चिंगारी निकलते देखा, तब उसे आग के विषय में पता चला। धीरे-धीरे उसने आग उत्पन्न करने का प्रयास किया।

व्याख्या :

आग की खोज होने पर मानव को निम्नलिखित लाभ हुए :

  • मानव पहले कच्चे माँस का सेवन करता था। आग से परिचित होने पर वह माँस को भूनकर खाने लगा।
  • रात के समय आग जलाकर प्रकाश उत्पन्न करने लगा।
  • शीत ऋतु के समय ठंड आदि से बचाव के लिए आग उसका सहारा बनी।
  • आग देखकर जंगली जानवर डरते हैं, इसीलिए आग जलाकर वह जंगली जानवरों से अपनी सुरक्षा करने लगा।
Similar questions