Hindi, asked by Anonymous, 6 months ago


आज पूर्ण चंद्र है।
- रेखांकित शब्द का तद्भव रूप लिखिए ।
A) चाँद
B) शशि
C) इंदु
D) रजनीश​

Answers

Answered by gyaneshwarsingh882
1

Answer:

Explanation:

तत्सम (तत् + सम = उसके समान) आधुनिक भारतीय भाषाओं में प्रयुक्त ऐसे शब्द जिनको संस्कृत से बिना कोई रूप बदले ले लिया गया है। हिन्दी, बांग्ला, कोंकणी, मराठी, गुजराती, पंजाबी, तेलुगू कन्नड, मलयालम, सिंहल आदि में बहुत से शब्द संस्कृत से सीधे ले लिए गये हैं क्योंकि इनमें से कई भाषाएँ संस्कृत से जन्मी हैं।

नोट:- गुजराती,बंगला,मराठी आदि से हिंदी में आए शब्द विदेशज की श्रेणी में ही आयेंगे।

तत्सम शब्दों में समय और परिस्थियों के कारण कुछ परिवर्तन होने से जो शब्द बने हैं उन्हें तद्भव (तत् + भव = उससे उत्पन्न) कहते हैं। भारतीय भाषाओं में तत्सम और तद्भव शब्दों का बाहुल्य है। इसके अलावा इन भाषाओं के कुछ शब्द 'देशज' और अन्य कुछ 'विदेशी' हैं

हिंदी में सभी क्रियापद व सर्वनाम तद्भव हैं। सभी त Taद्भव शब्दों का तत्सम रूप होना अवश्यंभावी है।यह एक संस्कृत कि मुख भासा कि तरह् है. संसकृत कि बोली भी कहते है.

हिन्दी में प्रयुक्त कुछ तत्सम कुमार शब्दों के तद्भव रूप

तत्सम -- तद्भव

आभीर -- अहेर

आर्य -- आरज

अनार्य -- अनाड़ी

आश्विन -- आसोज

आश्चर्य -- अचरज

अक्षर -- अच्छर

अगम्य -- अगम

अक्षत -- अच्छत

अक्षय -- आखा

अष्टादश -- अठारह

अग्नि -- आग

आम्रचूर्ण -- अमचूर

आमलक -- आँवला

अमूल्य -- अमोल

अंगुलि -- अँगुरी

अक्षि -- आँख

अर्क -- आक

अट्टालिका -- अटारी

अशीति -- अस्सी

ईर्ष्या -- ईर्षा

उज्ज्वल -- उजला

उद्वर्तन -- उबटन

उत्साह -- उछाह

ऊषर -- ऊसर

उलूखल -- ओखली

उच्छवास -- उसास

किरण -- किरन

कटु -- कड़वा

कपर्दिका -- कौड़ी

कर्तव्य -- करतब

कंकण -- कंगन

कुपुत्र -- कपूत

काष्ठ -- काठ

कृष्ण -- किसन

कार्तिक -- कातिक

कार्य -- कारज

कर्म -- काम

किंचित -- कुछ

कदली -- केला

कुक्षि -- कोख

केवर्त -- केवट

क्षीर -- खीर

क्षेत्र -- खेत

गायक -- गवैया

गर्दभ -- गधा

ग्रंथि -- गाँठ

गोधूम -- गेहूँ

ग्रामीण -- गँवार

गोमय -- गोबर

गृहिणी -- घरनी

धृत -- घी

चंद्र -- चाँद

चंडिका -- चाँदनी

चित्रकार -- चितेरा

चतुष्पद -- चौपाया

चैत्र -- चैत

छिद्र -- छेद

Similar questions