Math, asked by maahira17, 9 months ago

आकृति 13.12 में, आप एक लैंपशेड का फ्रेम देख रहे हैं। इसे एक सजावटी कपड़े से ढका जाना है। इस फ्रेम के आधार का व्यास 20 cm है और ऊँचाई 30 cm है। फ्रेम के ऊपर और नीचे मोड़ने के लिए दोनों ओर 25 cm अतिरिक्त कपड़ा भी छोड़ा जाना है। ज्ञात कीजिए कि लैंपशेड को ढकने के लिए कुल कितने कपड़े की आवश्यकता होगी।

Attachments:

Answers

Answered by nikitasingh79
9

Answer:

लैंपशेड को ढकने के लिए कुल 2200 cm² कपड़े की आवश्यकता होगी।

Step-by-step explanation:

दिया है :

एक लैंपशेड फ्रेम के आधार का व्यास =  20 cm  

एक लैंपशेड फ्रेम के आधार की त्रिज्या, (r) = 20/2 cm = 10 cm

एक लैंपशेड फ्रेम की ऊँचाई, (h) = 30 cm  

चूंकि फ्रेम के ऊपर और नीचे मोड़ने के लिए दोनों ओर 2.5 cm अतिरिक्त कपड़ा भी छोड़ा जाना है। अतः , फ्रेम की फुल ऊंचाई , h1 = 30 + 2 × 2.5 cm = 30 + 5 = 35 cm

∴ लैंपशेड को ढकने के लिए कुल अभीष्ट कपड़ा =  इसका  वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल = 2πrh1

= (2 × 22/7 × 10 × 35)

= 2200 cm²

अतः , लैंपशेड को ढकने के लिए कुल 2200 cm² कपड़े की आवश्यकता होगी।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

किसी विद्यालय के विद्यार्थियों से एक आधार वाले बेलनाकार कलमदानों को गत्ते से बनाने और सजाने की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कहा गया। प्रत्येक कलमदान को 3 cm क्रिया और 10.5 cm ऊँचाई का होना था। विद्यालय को इसके लिए प्रतिभागियों को गत्ता देना था। यदि इसमें 35 प्रतिभागी थे, तो विद्यालय को कितना गत्ता खरीदना पड़ा होगा?

https://brainly.in/question/10365970

ज्ञात कीजिए :

(i) एक बेलनाकार पेट्रोल की बंद टंकी का पाश्र्व या वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल, जिसका व्यास 4.2 m है और ऊँचाई 4.5 m है।

(ii) इस टंकी को बनाने में कुल कितना इस्पात (steel) लगा होगा, यदि कुल इस्पात का \frac{1}{12} भाग बनाने में नष्ट हो गया है?  

https://brainly.in/question/10364761

Answered by amitrepswal4
1

Answer:

लैंप शेड को ढकने के लिए कुल 2200 cm^2 कपङे की आवश्यकता होगी ।

Similar questions