Hindi, asked by connectionerror9020, 1 year ago

'आखिर यह भारत है क्या? अतीत में यह किस विशेषता का प्रतिनिधित्व करता था? उसने अपनी प्राचीन शक्ति को कैसे खो दिया? क्या उसने इस शक्ति को पूरी तरह खो दिया है? विशाल जनसंख्या का बसेरा होने के अलावा क्या आज उसके पास ऐसा कुछ बचा है जिसे जानदार कहा जा सके?'; ये प्रश्न अध्याय दो के शुरूआती हिस्से से लिए गए है। अब तक अब पूरी पुस्तक पढ़ चुके होंगे। आपके विचार से इन प्रश्नों के क्या उत्तर हो सकते हैं? जो कुछ आपने पढ़ा है उसके आधार पर और अपने अनुभवों के आधार पर बताइए।

Answers

Answered by nikitasingh79
134
भारत अनेकता में एकता का भाव रखने वाला देश है। इस देश में विभिन्न धर्मों जातियों विचारधाराओं के लोग एक साथ मिल जुल कर रहते हैं। प्राचीन काल में भारत अपने ज्ञान सभ्यता और संस्कृति की उच्चता की विशेषताओं के कारण समस्त संसार में जाना जाता था। उसने अपनी प्राचीन शक्ति को पराश्रित होने, सामंती मनोवृति तथा भोग विलास में लीन रहने आने के कारण खो दिया था लेकिन भारत में अपनी परंपरागत सभ्यता एवं संस्कृति का पालन करते हुए अपनी शक्ति को पूरी तरह से नहीं खोया था। आज भी भारत की सांस्कृतिक विरासत और सभ्यता में पूरी तरह से जीवित है तथा इस देश के लोग अपने देश के लिए प्राण निछावर करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इसलिए इस भावना के आधार पर इस देश को हम जानदार कह सकते हैं।
आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।
Answered by rukugu99
8

Explanation:

भारत एक विशाल जनसंख्या वाला प्राचीनतम देश है। यहाँ की विशिष्ट संस्कृति और सभ्यता है। भारत की सभ्यता और संस्कृति की महानता शुरू से वर्तमान तक विश्व में लोकप्रिय रही है। यही कारण है कि अनेक हमलावरों ने इसे नष्ट करने का प्रयास किया इसके बावजूद भी इसकी सत्ता को कोई समाप्त नहीं कर पाया। आज भी विश्व की महान सभ्यताओं के नष्ट होने के बाद भी यह अपना अस्तित्व बनाए हुए है। यहाँ की जनता, उनका रहन-सहन खान, पान सोचने-विचारने का तरीका शामिल है। भौमिक स्वरूप में नदी, पहाड़, मैदान जंगल आ सकते हैं। भारत अतीत में महान संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता था। यहाँ की राष्ट्रीयतावाद की अवधारणा प्रमुख थी।

Similar questions