Hindi, asked by sathya2186, 8 months ago

*आओ खेलें अंताक्षिरी* *पहले प्रश्न के उत्तर के आखिरी अक्षर से ही दूसरे प्रश्न का उत्तर शुरू होगा। इसी तरह क्रमशः सभी प्रश्नों के उत्तर होंगे* 1) बारिश में काम आने वाला - *छाता* 2) बावन पत्तों का खेल - 3) शादी में दिए जाने वाले पैसे - 4) एक जेवर का नाम - 5) गरम पेय रखने वाला उपकरण - 6) आलू और मैदे से बनने वाला व्यंजन - 7) एक रिश्तेदार का नाम - 8) साँप पालने वाला - 9) माता सीता के पति - 10) एक प्रसिद्ध कॉमेडियन - 11) शादी में बेटी को दिया जाने वाला सामान - 12) शोले पिक्चर में अमिताभ का नाम - 13) एक नदी का नाम - 14) सांप की एक प्रजाति - 15) सन्नी देओल की एक फ़िल्म - 16) गर्मी में पिया जाने वाला एक पेय - 17) बाल काटने वाला - 18) इससे खट्टी मीठी चटनी बनती है - 19) किसी भी समूह का नेतृत्व करने वाला - 20) राजा करते हैं इस पर सवारी -

Answers

Answered by shailajavyas
10

Answer:

1) बारिश में काम आने वाला - *छाता* 2) बावन पत्तों का खेल -ताश  3) शादी में दिए जाने वाले पैसे - शगुन  4) एक जेवर का नाम - नथ 5) गरम पेय रखने वाला उपकरण -थर्मस  6) आलू और मैदे से बनने वाला व्यंजन -समोसा  7) एक रिश्तेदार का नाम - सास 8) साँप पालने वाला -सपेरा  9) माता सीता के पति -राम  10) एक प्रसिद्ध कॉमेडियन - महमूद 11) शादी में बेटी को दिया जाने वाला सामान -दहेज  12) शोले पिक्चर में अमिताभ का नाम - जय 13) एक नदी का नाम - यमुना 14) सांप की एक प्रजाति - नाग 15) सन्नी देओल की एक फ़िल्म - गदर 16) गर्मी में पिया जाने वाला एक पेय -रसना  17) बाल काटने वाला -नाइ  18) इससे खट्टी मीठी चटनी बनती है - इमली 19) किसी भी समूह का नेतृत्व करने वाला - लीडर 20) राजा करते हैं इस पर सवारी -रथ

Similar questions