Chemistry, asked by afsanapiro609, 3 months ago

आराम में समानता वयस्क मनुष्य का श्वसन दर प्रति मिनट कितना होता है​

Answers

Answered by shishir303
4

⦿  आराम अवस्था में सामान्यतः वयस्क मनुष्य का श्वसन दर प्रति मिनट कितना होता है​?

आराम अवस्था यानि विश्राम अवस्था में एक वयस्क मनुष्य की श्वसन दर 16 से 20 प्रति मिनट होती है।

‘श्वसन दर’ से तात्पर्य उस अवधि से होता है. जिसमें एक श्वसन चक्र पूरा होता है। जब हम श्वास लेते हैं, तो वह ‘प्रश्वसन’ कहलाता है, उसके बाद हम श्वास बाहर छोड़ते हैं, तो वह ‘निःश्वसन’ कहलाता है। उसके बाद दोबारा श्वास लेने के लिए कुछ पलों का विराम हो जाता है और फिर हम दोबारा श्वास लेते हैं। इस तरह प्रश्वसन, निःश्वसन और विराम इन तीनों को मिलाकर एक श्वसन चक्र पूरा होता है। एक मिनट में जितनी बार यह श्वसन चक्र पूरा होता है, वह हमारी ‘श्वसन दर’ कहलाती है।

एक सामान्य वयस्क व्यक्ति आराम यानी विश्राम की अवस्था में 16 से 20 ‘श्वसन चक्र’ पूरे करता है। इस तरह एक सामान्य वयस्क व्यक्ति की विश्राम अवस्था में ‘श्वसन दर’ 16 से 20 होती है। अत्याधिक छोटे बच्चों में यही श्वसन 25 से 40 तक हो सकती है। किसी व्यक्ति में श्रम करने की अवस्था में, भागने दौड़ने की अवस्था में या उत्तेजना आदि की अवस्था में यही श्वसन दर बढ़ जाती है।

☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼  ☼☼☼☼☼☼

Answered by santoshg7210
0

22-25 times in a minute

Explanation:

mark as brainlist

Similar questions