Hindi, asked by FFAntaryami, 1 day ago

 आत्मविश्वास से व्यक्ति सफलता प्राप्त कर सकता है | इस विषय पर २५० शब्दों में प्रस्ताव लिखिए |​

Answers

Answered by rahulrajurathod1357
3

Answer:

आत्म विश्वास की उत्पति- कुछ लोगों में आत्म विश्वास बचपन से ही होता है जबकि कुछ लोगों में आत्म विश्वास समय के साथ उत्पन्न होता है। माता पिता को चाहिए कि वह बच्चों को हमेशा प्रोत्साहित करे और उनके आत्म विश्वास को बढ़ाए। स्कूल में अध्यापक भी बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और उन्हें उनके हूनर के बारे में बता उस क्षेत्र में उनका अत्मविश्वास बढ़ाते हैं। व्यक्ति को खुद भी किसी भी कार्य को करने के लिए अपने उपर विश्वास करना चाहिए और दृढ़ इच्छा शक्ति रखनी चाहिए।

सफलता- जिस व्यक्ति में आत्म विश्वास होता है सफलता उस व्यक्ति के कदम चुमती है। हर क्षेत्र में लोग उसी व्यक्ति को पसंद करते है जो विश्वास से भरा हो और दिए हुए कार्य को करने में सक्षम हो और अपनी बात लोगों को आसानी से समझा सके। जिस व्यक्ति में आत्म विश्वास होता है वह अकेला ही सौ के बराबर होता है। इतिहास में बहुत से ऐसे व्यक्ति हुए है जिन्होंने अपनी मेहनत और आत्म विश्वास को बल पर ही सफलता को प्राप्त किया है।

Answered by Anonymous
2

Answer:

जीवन में सफलता के लिए आत्मविश्वास उतना ही आवश्यक है, जितना मानव के लिए ऑक्सीजन तथा मछली के लिए पानी। बिना आत्मविश्वास के व्यक्ति सफलता की डगर पर कदम बढ़ा ही नहीं सकता। आत्मविश्वास वह ऊर्जा है, जो सफलता की राह में आने वाली अड़चनों, कठिनाइयों एवं परेशानियों से मुकाबला करने के लिए व्यक्ति को साहस प्रदान करती है।

वर्तमान समय में अगर हमें कुछ पाना है, किसी भी क्षेत्र में कुछ करके दिखाना है, जीवन को खुशी से जीना है, तो इन सबके लिए आत्मविश्वास का होना परम आवश्यक है। आत्मविश्वास में वह शक्ति है जिसके माध्यम से हम कुछ भी कर सकते है। आत्मविश्वास से हमारी संकल्प शक्ति बढ़ती है और संकल्प शक्ति से बढ़ती है हमारी आत्मिक शक्ति।

इमर्सन का कथन है- ''संसार के सारे युद्धों में इतने लोग नहीं हारते, जितने कि सिर्फ घबराहट से।' अतः अपने ऊपर विश्वास रखकर ही आप दुनिया में बड़े से बड़ा काम सहज ही कर सकते हैं और अपना जीवन सफल बना सकते हैं। मधुमक्खी कण-कण से ही शहद इकट्ठा करती है। उसे कहीं से इसका भंडार नहीं मिलता। उसके छत्ते में भरा शहद उसके आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम का ही परिणाम है।

Similar questions