आधुनिकीकरण की प्रक्रिया को परिभाषित कीजिए और इसकी विशेषताओं को समझाइए। [6]
अथवा
धर्मनिरपेक्षीकरण की व्याख्या कीजिए। भारतीय समाज पर इसके प्रभावों को बताइए।
Answers
Answer:
आधुनिकीकरण शब्द एक प्रक्रिया का बोध कराता है। आधुनिकीकरण से तात्पर्य सतत् एवं लगातार होने वाली क्रिया से है। साथ ही आधुनिकीकरण एक विस्तृत प्रक्रिया है। आधुनिकीकरण शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम पश्चिमी समाजों से प्रारम्भ हुआ। तत्कालीन यूरोपीय समाज में पुनर्जागरण एवं औद्योगीकरण के कारण पश्चिमी समाजों में तीव्र परिवर्तन स्पष्ट होने लगे इससे समाज में भिन्नता दिखायी देने लगी एक तरफ परंपरागत समाज तथा दूसरी तरफ वे समाज जिनमें परिवर्तन हो रहे थे और आधुनिक समाज के रूप में नयी पहचान प्राप्त कर रहे थे इस स्थिति ने आधुनिकीकरण को जन्म दिया। अंग्रेजीकरण , यूरोपीयकरण , पाश्चात्यकरण , तथा शहरीकरण को आधुनिकीकरण के पर्यायवाची के रूप में प्रयोग किया जाता है। औद्योगीकरण , नगरीकरण आदि की तरह ही आधुनिकीकरण भी एक जटिल प्रक्रिया है। हमारे सम्मुख समस्या होती है कि वे कौन सी स्थितियाँ हैं जिन्हें हम आधुनिकीकरण के अन्तर्गत मानें।
धर्मनिरपेक्षीकरण
Explanation:
धर्मनिरपेक्षीकरण का अर्थ हम यह मान सकते है, कि जब एक समाज के लोग यह सोच अपनाएं कि हमें अपने धर्म को मानना है, उसका पूर्ण अभ्यास करना है, परंतु साथ ही दूसरे धर्म के लोगो, उनकी परंपराओं, मान्यताओं व भावनाओ का भी उसी प्रकार आदर करना है जैसे हम अपनी धार्मिक परंपराओं, मान्यताओं व भावनाओ का करते है। आदर के साथ ही हमें दूसरे धर्मों से मानवता की बाते अपने जीवन में बिना दूस भाव रखें अपनाने पर भी विचार करना चाहिए।
भारतीय समाज पर इसके प्रभाव:
1. सामाजिक एकता
अंग्रेज़ जब धर्म के नाम पर बाटने की राजनीति अपना रहे थे तब भारत की धर्मनिरपेक्ष मानसिकता काम अयी और आजादी की लड़ाई हिन्दू - मुस्लिम एकता के साथ लड़ी गई।
2. सामाजिक विचारों का खुलना
धर्मनिरपेक्षता ने हमारे समाज के विचारों को खोलने का काम किया और इसको आगे बढ़ाने का काम किया। इससे नए-नए उपाय तथा विचारों को अपनाने में समाज को आसानी हुई जिससे समाज की प्रगति का रास्ते खुलने लगे।
3. नारी शिक्षा
पहले नारियों को केवल रसोई घर तक सीमित रखा जाता था परंतु जब समाज के विचार खुलने लगे तो लोगों में जागरूकता आने लगी कि महिलाओं को भी शिक्षा ग्रहण करने का उतना ही अधिकार है जितना पुरुषों को है।