Hindi, asked by krupanshu385, 11 months ago

"अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम अपेक्षित है" इस विषय पर अपने अपने विचार प्रकट करो।

Answers

Answered by shishir303
89

                    अच्छे स्वास्थ्य के लिये व्यायाम अपेक्षित है

अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम अपेक्षित है इसमें कोई संदेह नहीं है। शरीर एक मशीन के समान है। मशीन यदि निरंतर चलती रहे तो वह अच्छी तरह कार्य करती है। अगर हम मशीन को बंद कर दे तो थोड़े ही दिनों में ही उसके उपकरणों में जंग लग जाती है और कुछ समय पश्चात हम उस मशीन को चालू करते हैं तो वह भली-भांति कार्य नहीं करती।

उसी प्रकार अपना शरीर है इस शरीर से हम निरंतर कार्य करते रहेंगे तो यह शरीर अच्छा चलेगा। हमें अपने शरीर से निरंतर गतिविधि करती रहनी चाहिये। व्यायाम इसी गतिविधि का एक हिस्सा है। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनकी जीवन शैली व्यस्त होती है। वो ज्यादा दौड़-भाग वाले कार्य नहीं करते हैं। ऐसी स्थिति में वह नियमित व्यायाम करेंगे तो उनके शरीर को गतिशीलता मिलती रहेगी। इस कारण उनके शरीर के अंदरूनी मशीनरी भली भांति कार्य करती रहेगी और उनका शरीर स्वस्थ रहेगा।

एक ही जगह बैठे रहने से, आलस करने से, शरीर द्वारा भौतिक गतिविधि कम करने से शरीर के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है इसलिये  अच्छे स्वास्थ्य को अगर पाना तो तो निरंतर व्यायाम करना अत्यंत आवश्यक है।

Similar questions