Hindi, asked by SuhaniJha, 10 months ago

अचानक बारिश होने लगी। इसमे अचानक का पद परिचय दीजिये।​

Answers

Answered by shishir303
4

अचानक बारिश होने लगी। इसमे ‘अचानक’ का पद परिचय इस प्रकार होगा...

अचानक बारिश होने लगी।

अचानक ⦂ रीतिवाचक क्रिया विशेषण, एकवचन, स्त्रीलिंग, कर्ताकारक

व्याख्या ⦂

✎... जब शब्द स्वतंत्र रूप में रहता है तो वह शब्द ही कहलाता है, लेकिन जब वह किसी वाक्य में प्रयुक्त होता है, तो व्याकरणों के नियम से बंध जाता है, तब वह शब्द ‘पद’ बन जाता है और उस पद के कारक, वचन, लिंग आदि होते हैं।  

शब्द और पद में केवल व्याकरण के नियमों का अंतर है। शब्द स्वतंत्र होता है जबकि पद व्याकरण के नियमों से बंधा होता है।

जिस प्रकार किसी व्यक्ति विशेष का परिचय होता उसी प्रकार वाक्य के शब्दों का भी एक परिचय होता है। किसी वाक्य में प्रयुक्त होने वाले शब्दों को ‘पद’ कहा जाता है और इन ‘पदों’ का एक परिचय होता है जिसे हम ‘पद परिचय’ कहते हैं।  

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Similar questions