agyatvas hindi ch question answer class 7
Answers
Answer:
प्रश्न 1.
विराट के दरबार में युधिष्ठिर को कौन-सा काम सौंपा गया था?
उत्तर:
कंक के नाम से विराट के दरबारी बन गए और राजा के साथ चौपर खेलकर दिन बिताने लगे।
प्रश्न 2.
भीम को क्या काम मिला?
उत्तर:
भीम को रोसइयों का मुखिया बनाया गया। वे बल्लभ के रूप में काम करने लगे।
प्रश्न 3.
कीचक कौन था? उसकी वीरता के बारे में विखिए।
उत्तर:
कीचक सुदेष्णा का भाई था। वह बड़ा ही बलिष्ठ और प्रतापी वीर था। कीचक ने राजा विराट के साम्राज्य एवं शक्ति का काफ़ी विस्तार किया था।
प्रश्न 4.
कीचक का वध किसने किया?
उत्तर:
कीचक का वध भीम ने किया।
प्रश्न 5.
दुर्योधन ने कैसे अनुमान लगाया कि पांडव मत्स्य देश में हैं?
उत्तर:
कीचक के मारे जाने की सूचना के बाद ही दुर्योधन की शंका बढ़ी कि हो न हो कीचक का वध भीम ने ही किया होगा। यह दुर्योधन का अनुमान था।
प्रश्न 6.
सुशर्मा को किस ओर आक्रमण करने की जिम्मेदारी दी गई?
उत्तर:
सुशर्मा को मत्स्य राज्य पर दक्षिण की ओर से आक्रमण करने की जिम्मेदारी दी गई।
प्रश्न 7.
अर्जुन ने राजकुमार का हौसला बढ़ाते हुए क्या कहा?
उत्तर:
अर्जुन ने राजकुमार उत्तर का हिम्मत बढ़ाते हुए कहा कि राजकुमार! घबराओ नहीं। तुम सिर्फ घोड़ों की रास सँभालो।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
पांडवों ने अपना आज्ञातवास कहाँ और कैसे बिताया?
उत्तर:
पांडवों ने अपना आज्ञातवास का समय राजा विराट के यहाँ नौकरी करके बिताया। पांडवों के अनुरोध पर राजा ने उन्हें अपनी-अपनी पसंद के कामों में नियुक्त कर लिया। युधिष्ठिर ‘कंक’ के नाम से राजा के मनोरंजन के लिए नियुक्त हुए। भीम बल्लभ के नाम से रसोइया का सरदार बना। अर्जुन स्त्री के वेश में वृहन्नला के नाम से विराट की कन्या को नाच-गाना सिखलाने लगे। नकुल ‘ग्रंथिक’ के नाम से घोड़ों की देखभाल करने लगे तथा सहदेव ‘तंतिपाल’ के नाम से गाय-बैलों की देखभाल करने लगे। द्रौपदी विराट की पहली रानी सुदेष्णा की सेवा करने के लिए रनिवास में सैरंधी के नाम से चाकरी करने लगी।
प्रश्न 2.
युधिष्ठिर ने विराट के बंदी होने पर भीम से क्या कहा?
उत्तर:
विराट के बंदी होने पर युधिष्ठिर भीम से बोले-“भीम! विराट को अभी छुड़ाकर लाना होगा और सुशर्मा का अहंकार चूर करना होगा। यदि तुम सदा की भाँति सिंह की सी-गर्जना करने लग जाओगे, जो शत्रु तम्हें तुरंत पहचान लेंगे। इसलिए सामान्य लोगों की भाँति रथ पर बैठकर और धनुष बाण के सहारे लड़ना ठीक होगा।”
प्रश्न 3.
औरत के भेष में राजकुमार उत्तर के रथ पर अर्जुन को देखकर दुर्योधन ने क्या कहा?
उत्तर:
औरत के भेष में रथ पर बैठे योद्धा के विषय में अर्जुन विषयक चर्चा सुनकर दुर्योधन कर्ण से बोला-हमें इस बात से क या मतलब कि यह औरत के भेष में कौन है? थोड़ी देर के लिए मान लेते हैं कि अर्जुन ही है। फिर भी हमारा तो उससे काम ही बनता है। शर्त के अनुसार उन्हें और बारह वर्ष तक वनवास भुगतना पड़ेगा।”