English, asked by pcabdulhameed, 1 month ago

अकबर - बीरबल का कोई किस्सा लिखिए।​

Answers

Answered by divyakurhade668
2

Answer:

एक बार राजा अकबर ने बीरबल से एक प्रश्न पुछा, ” बीरबल क्या तुम मेरे पुरे राज्य में अंधे या नेत्र हीन व्यक्ति कितने हैं बता सकते हो?

बीरबल ने ख़ुशी से उत्तर दिया – जी महाराज, मुझे एक सप्ताह का वक्त दीजिये।

अगले दिन बीरबल शहर में सड़क के किनारे बैठ गए और कुछ जुते पकड़ कर उनकी मरम्मत करने लगे। लोग बीरबल को ऐसा कार्य करते देखकर दंग रह गए। कुछ लोग बीरबल के पास जाकर पूछने लगे – यह क्या कर रहे हो बीरबल जी?

जैसे ही कोई भी व्यक्ति बीरबल से यह सवाल पूछता की बीरबल तुम क्या कर रहे हो वह कलम लेकर कुछ लिख देते। जब राजा के पास यह खबर पहुंची तो वह भी यह सोच कर चिंतित पद गए की बीरबल ऐसा क्यों कर रहे हैं?

चिंतित हो कर राजा अकबर भी बीरबल को मिलने पहुंचे और जब उन्होंने बीरबल को जूतों के मरम्मत करते देखा तो प्रश्न किया – बीरबल यह क्या कर रहे हो? यह सुनते ही बीरबल ने कलम लिया और पास रखे एक कागज़ पर कुछ लिख दिया।

बीरबल से उत्तर ना पाने पर राजा वहां से चले गए।

7 दिन पूरे होने पर बीरबल दरबार में पहुंचे और राजा को क कागज़ दिया और कहा ये लीजिये महाराज राज्य के सभी अंधों के नाम। राजा यह सुन कर खुश हो गए और सभी नाम पढने लगे।

जाब राजा ने देखा की उनका नाम भी उसमें लिखा हुआ है अकबर ने घुस्से से उसका कारण पुछा। बीरबल ने शांति से उत्तर दिए – हे महाराज जिस प्रकार बहुत सारे राज्य के लोगों ने मुझे जूतों की मरम्मत करते हुए भी पुछा कि मैं क्या रहा हूँ उसी प्रकार आपने ने भी मुझे वही सवाल किया।

दरबार में सभी लोग हंस पड़े और बीरबल की चालाकी से खुश हुए।

3. बीरबल का लौटना कहानी Return of Birbal (अकबर और बीरबल की रोचक कहानी)

एक बार बीरबल को फारस के राजा से उनके शहर कुछ काम के लिए न्योता आया। बीरबल ख़ुशी के साथ वह गए।

बीरबल को अच्छा खाना के साथ साथ अच्छे उपहार भी फारसी रजा ने प्रदान किये। शाम को खाना के समय एक ने बीरबल से एक आमिर व्यक्ति ने प्रश्न किया कि आप फारस के राजा को अपने राजा से कैसे तुलना करते हो।

बीरबल ने ख़ुशी के साथ उत्तर दिया – “आपके राजा पूरा चाँद हैं” और “हमारे राजा एक चौथाई चाँद हैं”। यह सुन कर सभी फारसी लोग बहुत खुश हुए।

जब बीरबल कुछ दिनों बाद अपने राज्य लौटे तो महाराज अकबर बहुत ही क्रोधित हुए बोले, ” तुम देशद्रोही हो। मेरे राज्य से निकर जाओ।

यह सुन कर बीरबल घबरा गए और पूछने लगे मुझसे ऐसी क्या गलती हुई महाराज। अकबर ने उस चाँद वाली बात के बारे में बताया जिसके बारे में अकबर को अन्य लोगों से पता चला था।

बीरबल ने हँसते हुए उत्तर दिया, “नहीं महाराज मैंने आपको छोटा नहीं कहा था। पूरा चाँद हमेशा डूब जाता है जबकि एक चौथाई चाँद धीरे-धीरे बढ़ता है। मेरे कहने के मतलब है की फारसियों की ताकत ख़त्म होने वाली है और आपकी ताकत दिन ब दिन बढ़ते चले जा रहा है।

अकबर को यह जान कर अपनी गलती का एहसास हुआ और बीरबल को दण्डित किये हुए चीजों को भूल जाने को कहा।

Answered by shalini6261
1

Answer:

बादशाह अकबर के दरबार की कार्यवाही चल रही थे, तभी एक दरबारी हाथ में शीशे का एक मर्तबान लिए वहां आया। बादशाह ने पूछा- 'क्या है इस मर्तबान में?'

दरबारी बोला- 'इसमें रेत और चीनी का मिश्रण है।'

'वह किसलिए' - फिर पूछा बादशाह अकबर ने।

'माफी चाहता हूं हुजूर' - दरबारी बोला। 'हम बीरबल की काबिलियत को परखना चाहते हैं, हम चाहते हैं की वह रेत से चीनी का दाना-दाना अलग कर दे।'

बादशाह अब बीरबल से मुखातिब हुए, - 'देख लो बीरबल, रोज ही तुम्हारे सामने एक नई समस्या रख दी जाती है, अब तुम्हे बिनाकोई समस्या नहीं जहांपनाह' - बीरबल बोले। यह तो मेरे बाएं हाथ का काम है, कहकर बीरबल ने मर्तबान उठाया और चल दिया दरबार से बाहर!

बीरबल बाग में पहुंचकर रुका और मर्तबान में भरा सारा मिश्रण आम के एक बड़े पेड़ के चारों और बिखेर दिया- 'यह तुम क्या कर रहे हो?' - एक दरबारी ने पूछा

बीरबल बोले, - 'यह तुम्हे कल पता चलेगा।'

अगले दिन फिर वे सभी उस आम के पेड़ के नीचे जा पहुंचे, वहां अब केवल रेत पड़ी थी, चीनी के सारे दाने चीटियां बटोर कर अपने बिलों में पहुंचा चुकी थीं, कुछ चीटियां तो अभी भी चीनी के दाने घसीट कर ले जाती दिखाई दे रही थीं!

'लेकिन सारी चीनी कहां चली गई?' दरबारी ने पूछा

रेत से अलग हो गई' - बीरबल ने कहा।

सभी जोर से हंस पड़ें,

बादशाह ने दरबारी से कहा कि अब तुम्हें चीनी चाहिए तो चीटियों के बिल में घुसों।'

सभी ने जोर का ठहाका लगाया और बीरबल की अक्ल की दाद दी।

(समाप्त

Similar questions