Hindi, asked by laavanya12, 1 year ago

अलंकार की परिभाषा व भेद को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये

Answers

Answered by Ayush1662003
17
Alankar use kahte hai jo sabd ki sunhari rup ko batata hai

laavanya12: i didn't understand
Answered by bhatiamona
23

अलंकार की परिभाषा व भेद को उदाहरण सहित स्पष्ट

अलंकार की परिभाषा: काव्यों की सुंदरता बढ़ाने वाले यंत्रों को ही अलंकार कहते हैं। काव्यों की सुंदरता बढ़ाने के लिए अलंकारों का उपयोग किया जाता है।

अलंकार के मुख्यतः दो भेद होते हैं :

शब्दालंकार

  अर्थालंकार

शब्दालंकार= जो अलंकार शब्दों के माध्यम से काव्यों को अलंकृत करते हैं, वे शब्दालंकार कहलाते हैं।  

शब्दालंकार के तीन भेद होते है|

1.अनुप्रास अलंकार  - अनुप्रास अलंकार का अर्थ है, जब किसी काव्य को सुंदर बनाने के लिए किसी वर्ण की बार-बार आवृति होती   है,   वह अनुप्रास अलंकार कहलाता है।

2.यमक अलंकार  -  किसी कविता या काव्य में एक ही शब्द दो या दो से अधिक बार आए और भिन्न-भिन्न स्थानों पर उसका अर्थ भिन्न-भिन्न हो, वहां यमक अलंकार होता है।

3.श्लेष अलंकार- जहाँ एक ही शब्द के अनेक अर्थ निकलते हो वह श्लेष अलंकार होता है।

अर्थालंकार= जब किसी वाक्य का सौन्दर्य उसके अर्थ पर आधारित होता है तब यह अर्थालंकार के अंतर्गत आता है ।

अर्थालंका के पाँच भेद होते हैं  

1.उपमा अलंकार  - जब किन्हीं दो वस्तुओं के गुण, आकृति, स्वभाव आदि में समानता दिखाई जाए या दो भिन्न वस्तुओं कि तुलना कि जाए, तब वहां उपमा अलंकार होता है।

2.रूपक अलंकार- रूपक अलंकार में जब गुण की अत्यंत समानता के कारण उपमेय को ही उपमान बता दिया जाए यानी उपमेय ओर उपमान में भिन्नता दर्शायी नहीं जाती वह एक समान होते है, तब वह रूपक अलंकार कहलाता है।

3.उत्प्रेक्षा अलंकार- जिस वाक्य में जनु , जानो ,मनु , मनो , मनहूँ ,ज्यों आदि वाचक शब्द आए उसे उत्प्रेक्षा अलंकार होता है|

4.अतिशयोक्ति अलंकार- जब किसी वस्तु, व्यक्ति आदि का वर्णन बहुत बाधा चढ़ा कर किया जाए तब वहां अतिशयोक्ति अलंकार होता है। इस अलंकार में नामुमकिन तथ्य बोले जाते हैं।

5.मानवीकरण अलंकार- मानवीकरण अलंकार का अर्थ है, प्रकृति की चीज़ों को मनुष्य के रूप में वर्णन करना| जब जड़ प्रकृति के पदार्थो में मानवीय गुणों का आरोप करके उनको मानव के समान सजीव चित्रित किया जाता है , वहाँ मानवीकरण अलंकार होता हैं|

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

संबंधित कुछ अन्य प्रश्न...►

https://brainly.in/question/1176803

Atishyokti alankar 10 example

Similar questions