an essay on barber in hindi??
Answers
नाई की बड़ी मांग होती है। नाई सबसे गरीब आदमी से लेकर सबसे अमीर आदमी के काम आता है। किसी भी सभ्यता में नाई का एक महत्वपूर्ण स्थान होता है। पुराने जमाने में राजाओं के नाई होते थे। सुबह सुबह वे राजा की दाढ़ी बनाने व केश सवांरने का काम करते थे। उन दिनों मूछों का बड़ा आदर होता था।
लोग तरह तरह की मूछें रखते थे जो उनके व्यक्तित्व का परिचय देती थी। लम्बी मूछों वालों को पहलवान अथवा बड़ा बलशाली समझा जाता था। इन मूछों को संवारने का काम नाई करते थे। भिन्न देशों के रिवाज़ के अनुसार नाई वहाँ के लोगों के व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाने के लिए उनके बालों और दाढ़ी व मूछों को संवारते थे।
आजकल नाई का व्यवसाय बड़ा सभ्य होगया है। वे सलून व ब्यूटी पारलर में काम करते हैं। उनका काम भी विस्तृत हो गया है। अनेक नयी शैली प्रचलित हो गयी हैं। पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव के कारण अब स्त्रियों ने भी छोटे बाल रखना शुरू कर दिया है। इसलिए नाई की मांग और भी अधिक हो गयी है। साथ ही उनका दर्जा ऊँचा हो गया है और वेतन भी बहुत बढ़ गया है।
Explanation:
hope it's helpful........
