Hindi, asked by mansiyaju1000, 9 months ago

An essay on hamare rashtriya tyohar in Hindi

Answers

Answered by anshumfp6
17

Answer:

भारत त्यौहारों की भूमि है। यहां कई धार्मिक पर्व और राष्ट्रीय पर्व मनाये जाते है। गांधी जयंती, गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस देश में मनाए जाने वाले तीन राष्ट्रीय पर्व हैं। भारत सरकार ने देश के राष्ट्रीय पर्वो पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर दिया है। देश भर में सभी स्कूल, कॉलेज, कार्यालय और बाजार इन पर्वो पर बंद होते हैं। विभिन्न आवासीय सामाजिक लोग भी इन त्यौहारों का जश्न मनाने के लिए एकत्रित होते हैं। वे आमतौर पर सुबह के समय इन राष्ट्रीय त्यौहारो को मनाते हैं। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है, देशभक्ति गीत गाया जाता है और आमतौर पर लोगों के लिए चाय-नाश्ते या दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था की जाती है।

स्वतंत्रता दिवस

15 अगस्त 1947 के दिन भारत को आजादी मिली थी और तभी से प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह स्वतंत्रता दिवस उन स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने के लिए भी मनाया जाता है जिन्होंने हमारे देश की आजादी के लिए निःस्वार्थ रूप से अपने प्राणों का बलिदान दिया। प्रत्येक वर्ष उनके इन वीर कार्यो के लिए उन्हें याद किया जाता हैं। स्वतंत्रता आंदोलनों और स्वतंत्रता सेनानियों की बहादुरी का वर्णन करने वाले भाषण महान आत्माओं का सम्मान करने और देश के युवाओं को प्रेरित करने के लिए दिए जाते हैं। इस दिन देश भर के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

गणतंत्र दिवस

भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को प्रारुप में आया था। इसे हमारे देश के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण दिन के रुप में माना जाता है। संविधान के गठन के साथ, भारत एक प्रभुत्व राज्य बना और तभी से 26 जनवरी को पुरे देश भर में अति उत्साह के साथ मनाया जाने लगा। मुख्यतः गणतंत्र दिवस समारोह नई दिल्ली के राजपथ में आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम के दौरान परेड, नृत्य और कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जो भारत के संविधान के प्रति हमारे सम्मान को दर्शाते है। इस दिन देश भर में कई छोटे-बड़े कार्यक्रम आयोजित कर जश्न मनाया जाता हैं।

Answered by aditirakesh28
11

Answer:

भारत के राष्ट्रीय त्योहार National Festivals of India in Hindi

हर किसी देश में राष्ट्रीय त्योहारों को शुभ दिन माना जाता है उसी प्रकार भारत के राष्ट्रीय त्योहारों ने लोगों को एकता और भाईचारे के साथ जीवन में आगे बढना सिखाया है। भारत में गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती को राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाया जाता है। सभी तीन राष्ट्रीय छुट्टियाँ “स्वतंत्रता” से जुड़ी हुई हैं क्योंकि वे ब्रिटिश शासन से भारत की स्वतंत्रता की खुशी में मनाये जाता हैं।

हर साल, भारत सरकार राष्ट्रीय छुट्टियों को पूरी तैयारी के साथ – स्वतंत्रता दिवस पर इंडिया गेट या लाल किला देखते हैं, तो आप परेड, बाइक के कारनामे और भारतीय सेना के अन्य रोचक और मनोरंजक गतिविधियों को देखेंगे। इसके अलावा, हम प्रधानमंत्री के भाषण को सुनते हैं।

Explanation:

Similar questions