Hindi, asked by kanonarela, 2 months ago

अनुच्छेद भावी भारत का निर्माण​

Answers

Answered by akrutiyadhav
8

Answer:

अब क्रांति को कोई रोक नहीं सकता…’‘जैविक भारत अभियान इसकी प्रक्रिया है”

– स्वामी ओम पूर्ण स्वतंत्र

जैविक भारत अभियान के प्रेरणा स्रोत स्वामी ओम पूर्ण स्वतंत्र पिछले दिनों जैविक भारत को ऑपरेटिव सोसायटी के दिल्ली स्थित कार्यालय पधारे। इस अवसर पर स्तम्भकार के तौर पर मुझे के उनसे संवाद का मौका मिला। मौलिक भारत के निर्माण एवं जैविक भारत अभियान का ब्लू प्रिंट पेश करने वाले इस संवाद के प्रस्तुत हैं प्रमुख अंश…..

अभिजीत सिन्हा – स्वामी जी आपका स्वागत है

स्वामी ओम पूर्ण स्वतंत्र- आपका भी इस संवाद में स्वागत है…

अभिजीत सिन्हा – स्वामी जी जैविक भारत अभियान का लक्ष्य क्या है?

स्वामी ओम पूर्ण स्वतंत्र – सन 1947 में भारत की आजादी की प्राप्ति के साथ महात्मा गांधी के स्वतंत्रता अभियान का पहला चरण पूर्ण हो गया था। वहां से भारत की आजादी का दूसरा चरण यानी भारत के नव निर्माण का मिशन आरंभ होना था लेकिन दुर्भाग्य से भारत के जन्म के साथ ही राष्ट्रपिता का निधन हो गया। इस प्रकार भारत ने एक अनाथ के रूप में वहां से अपने जीवन की यात्रा आरंभ की। पिछले इतने सारे वर्षों में स्वतंत्रता के अभियान का दूसरा चरण यानी पूर्ण आजादी का अभियान, ग्राम्य भारत के निर्माण, ग्राम्य भारत के उदय के साथ पूर्ण भारत के निर्माण का अभियान…जो 1947 के बाद आरंभ होना चाहिये था, अब तक नहीं हो सका। इस अभियान की आत्मा है किसान केन्द्रित, गांव आधारित ग्राम्य भारत की नींव के ऊपर एक भविष्य के भारत का महल निर्मित करना। यही इसका लक्ष्य है।

Explanation:

please mark me as brainlist please

Similar questions