Biology, asked by maahira17, 9 months ago

अपने अध्यापक से चर्चा करके पता लगाइए कि निम्नलिखित के बीच कैसे भेद करेंगे-
(क) प्लाज्मिड डीएनए और गुणसूत्रीय डीएनए
(ख) आरएनए और डीएनए
(ग) एक्सोन्यूक्लिएज और एंडोन्यूक्लिएज

Answers

Answered by nikitasingh79
2

(क) प्लाज्मिड डीएनए और गुणसूत्रीय डीएनए में भेद -  

प्लाज्मिड डीएनए :  

(1) यह प्राय: वृत्ताकार एवं आकार (1.5 - 1500 kb)में अपेक्षाकृत छोटी होती है।

(2) इन्हें वाहक के रूप में काम में लाया जाता है।

(3) ये अतिरिक्त गुणसूत्रीय रचनाएं होती है।  

गुणसूत्रीय डीएनए :  

(1) इनका आकार अपेक्षाकृत काफी बड़ा होता है।

(2) इन्हें वाहक के रूप में काम में नहीं लाया जाता है।

(3) ये मुख्य गुणसूत्रीय रचनाएं होती है।  

(ख) आरएनए और डीएनए -  

आरएनए (RNA) :  

(1) प्राय: एक सूत्रीय

(2) पेन्टोज शर्करा - राइबोज

(3) नाइट्रोजनी क्षारक -  एडीनीन, ग्वानीन,  यूरेसिल , साइटोसिन

(4) आकार छोटा होता है।

डीएनए (DNA) :  

(1) प्राय: द्विसूत्रीय

(2) पेन्टोज शर्करा - डीऑक्सी राइबोज

(3) नाइट्रोजनी क्षारक -  एडीनीन, ग्वानीन, थाइमीन , साइटोसिन

(4) आकार बड़ा होता है।

(ग) एक्सोन्यूक्लिएज और एंडोन्यूक्लिएज -  

एक्सोन्यूक्लिएज :  

यह डीएनए के शरीर से न्यूक्लियोटाइडो को काटता है।  

एंडोन्यूक्लिएज :  

यह डीएनए को बीच में से विशिष्ट स्थानों पर काटता है।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ  (जैव प्रौद्योगिकी : सिद्धांत एवं प्रक्रम) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/14961620#

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

संक्षेप में बताइए

(क) पीसीआर

(ख) प्रतिबंधन एंजाइम और डीएनए

(ग) काइटिनेज  

https://brainly.in/question/14974204#

निम्नलिखितों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए-

(क) प्रतिकृतीयन का उद्भव

(ख) बायोरिएक्टर

(ग) अनुप्रवाह संसाधन  

https://brainly.in/question/14972060#

Similar questions