Social Sciences, asked by asinghas2321, 9 months ago

अपने शब्दों में लिखिए कि इस अध्याय में आए निम्नलिखित वाक्य (पृष्ठ 44-45) से आप क्या समझते हैं: अपनी बातों को मनवाने के लिए उन्होंने संघर्ष शुरू कर दिया। यह समानता का संघर्ष था। उनके लिए कानून का मतलब ऐसे नियम नहीं थे जिनका पालन करना उनकी मजबूरी हो। वे कानून को उससे अलग ऐसी व्यवस्था के रूप में देखना चाहते थे जो न्याय के विचार पर आधारित हों।

Answers

Answered by nikitasingh79
5

Answer with Explanation:

अपनी बातों को मनवाने के लिए उन्होंने संघर्ष शुरू कर दिया। यह समानता का संघर्ष था। उनके लिए कानून का मतलब ऐसे नियम नहीं थे जिनका पालन करना उनकी मजबूरी हो। वे कानून को उससे अलग ऐसी व्यवस्था के रूप में देखना चाहते थे जो न्याय के विचार पर आधारित हों । इन बातों से हम निम्नलिखित बातें समझते हैं :  

इसमें कोई संदेह नहीं कि कानून का शासन ब्रिटिश संविधान की महत्वपूर्ण विशेषता थी। परंतु भारत में ब्रिटिश राज के दौरान उपनिवेशी कानून निरंकुश थे तथा कानून के समक्ष समानता नहीं थी। 19वीं शताब्दी के अंत में भारतीय राष्ट्रवादीयों ने ब्रिटिश सरकार के अधिकारियों के मनमाने रवैए के विरोध में आवाज उठाई तथा कानून की सर्वोच्चता की मांग की। उन्होंने मांग की, कि भारत को ब्रिटिश लोगों के समान माना जाए तथा दोनों पर समान रूप से कानून लागू हो। भारतीय राष्ट्रवादीयों ने न केवल समानता की मांग की , बल्कि निर्यात की  भी मांग की । भारतीय वकीलों ने भारतीय नागरिकों के कानूनी अधिकारों की रक्षा के लिए कानून  की मदद लेनी शुरू कर दी।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

कानून का शासन' पद से आप क्या समझते हैं? अपने शब्दों में लिखिए। अपना जवाब देते हुए कानून के उल्लंघन का कोई वास्तविक या काल्पनिक उदाहरण दीजिए।

https://brainly.in/question/11144077

इतिहासकार इस दावे को गलत ठहराते हैं कि भारत में कानून का शासन अंग्रेजों ने शुरू किया था। इसके कारणों में से दो कारण बताइए।

https://brainly.in/question/11144065

Answered by Anonymous
9

Explanation:

refer to the attachment

Attachments:
Similar questions