Hindi, asked by KailaAryan, 10 months ago

अपठित गद्यांश
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए |
त्योहार चाहे धार्मिक दृष्टि से मनाए जाते हो, चाहे महापुरुषों की याद
में मनाए जाते हो, किसी ऐतिहासिक, पौराणिक घटना-प्रसंग को स्मरण करने
अथवा उनसे प्रेरणा लेने के लिए मनाए जाते हो, चाहे फसल की कटाई एवं
खिलहानों के भरने की खुशी में मनाए जाते हों, वे देश की एकता और
अखंडता को मजबूत करते हैं। कुछ त्योहार हमें प्रकृति के निकट ले जाते हैं।
तथा राष्ट्रीय पर्व हममें देशभक्ति और त्याग बलिदान की भावना जगाते हैं।
पंद्रह अगस्त और छब्बीस जनवरी हमारे राष्ट्रीय पर्व माने है।
1. त्योहार किन-किन कारणों से मनाए जाते हैं ?
2. त्योहारों का जनमानस पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
3. हमारे कोई दो राष्ट्रीय पर्व कौन कौन से है ?​

Answers

Answered by Priatouri
13

गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर निम्नलिखित हैं।

Explanation:

  1. त्यौहार धार्मिक दृष्टि से, महापुरुषों की याद में, किसी ऐतिहासिक पौराणिक घटना या फसल की कटाई और देश की अखंडता और एकता को मजबूत करने के लिए मनाए जाते हैं।
  2. त्योहारों का जनमानस पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है क्योंकि कुछ त्यौहार हमें प्रकृति के निकट ले जाते हैं तो कुछ जनमानस में त्याग और बलिदान की भावना को जगाते हैं।
  3. हमारे कोई दो राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) है।

और अधिक जानें:

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए ।

brainly.in/question/22936409

Similar questions