Hindi, asked by nazlizubairkaji, 3 months ago

apne vidyalay mein hue ganatantra divas ke upar ek samvad likhiye

Answers

Answered by AashiDerwal
0

Explanation:

भारत इस साल अपना 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। ऐसे में कई स्कूल-कॉलेज और संस्थानों में निबंध लेखन का आयोजन किया जाता है। अगर आप भी इस मौके पर निबंध के अच्छे आइडिया की तलाश रहे हैं तो हम इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको गणतंत्र दिवस के मौके पर निबंध के दो शानदार आइडिया दे रहे हैं जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं

Republic Day Essay 2020: गणतंत्र दिवस पर निबंध लिखना है तो आजमाएं ये बेहतरीन आइडिया

Republic Day Essay 2020: गणतंत्र दिवस पर निबंध लिखना है तो आजमाएं ये बेहतरीन आइडिया

1. Gantantra Diwas Par Nibandh Hindi Mein

गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है यह हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था जिसका निर्माण बाबा साहब भीम राव अंबेडकर ने किया था। यूं तो यह पर्व पूरे देश में हर्षोउल्लास से मनाया जाता है लेकिन राजधानी दिल्ली में इसका अलग ही रंग देखे को मिलता है। राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर भव्य झांकी और सैन्य टुकड़ियों की परेड एक अलग ही समा बांध देती हैं।

गणतंत्र दिवस के रूप में 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि 26 जनवरी 1930 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में अंग्रेजों से पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव पास हुआ था। इसलिए 26 जनवरी का दिन भारत का संविधान लागू करने के लिए चुना गया। गणतंत्र को प्रजातंत्र, लोकतंत्र या जनतंत्र भी कहते हैं यानि यहां प्रजा यानी लोगों का शासन होता है। इस दिन हमे भी देश सेवा, प्रगति और तरक्की के योगदान के बारे में कदम उठाने चाहिए और इनपर अम करना चाहिए।

2. Republic Day Essay In Hindi 2020

गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है इस पर्व को सभी धर्मों के लोग साथ मिलकर मनाते हैं। यह पर्व किसी धर्म, जाति या समुदाय से जुड़ा नहीं है। हर साल 26 जनवरी को इस पर्व को मनाया जाता है। भारत का संविधान 26 जनवरी को लागू हुआ था इसलिए इस पर्व को हर साल 26 जनवरी के दिन ही मनाते हैं। इस पर्व को राजधानी दिल्ली में राजपथ पर खासतौर से मनाया जाता है जिसमें देश के गणमान्य व्यक्ति जैसे, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रिमंडल के सदस्य भाग लेते हैं। राजपथ पर राज्यों की झांकियों के अलावा भारत की सैन्य ताकत का प्रदर्शन की झलक भी दिखाई जाती है।

राजपथ पर होने वाली परेड और झांकी के दौरान हर साल एक विदेशी मेहमान भारत का खास अतिथि होता है। पहले गणतंत्र दिवस पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णों थे। गणतंत्र दिवस का आयोजन राजपथ पर पहली बार 1955 में किया गया था। गणतंत्र दिवस भारत के दो अन्य प्रमुख राष्ट्रीय पर्वों स्वंतत्रता दिवस और गांधी जयंती में शामिल है। यूं तो भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हो गया था लेकिन इसे पूर्ण रूप से आजादी 26 जनवरी 1950 को मिली जब भारत का संविधान लागू किया गया।

Similar questions