Hindi, asked by saluja1dhavin, 1 year ago

Article on cleanliness is next to godliness in hindi

Answers

Answered by Chirpy
0

स्वच्छता का अर्थ है सफाई से रहने की आदत। एक साफ कपड़े पहनने और सफाई से रहने वाले  व्यक्ति को समाज में आदर मिलता है। सफाई से रहने वाले व्यक्ति को गुणवान समझा जाता है। एक व्यक्ति के पहनने ओढ़ने और रहन सहन को देखकर उसके चरित्र के बारे में बताया जा सकता है।

    गंदगी से रहने वाले व्यक्ति का चरित्र भी अनियमित होगा, ऐसा अधिकतर माना जाता है। सफाई से रहने वाला व्यक्ति भगवान में आस्था रखता है और धार्मिक समझा जाता है। सभी धर्म पूजा करने से पहले शरीर, मन और पूजा के स्थान को शुद्ध करने की बात पर जोर देते हैं। शुद्धता देवभक्ति का अंग है। इसलिए भगवान के करीब जाने के लिए सफाई सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।  

    एक स्वच्छ शरीर में स्वच्छ मन होता है। सफाई से रहने वाले व्यक्ति के मन में अच्छे और सार्थक विचार उत्पन्न होते हैं। उसकी सोच सकारात्मक होती है। शुद्धता और निर्मलता धार्मिकता के लिए आवश्यक हैं। इसलिए स्वच्छता को देवभक्ति का पहला पग माना जाता है।  





Similar questions