History, asked by neerajchib, 9 months ago

article on preshram ka mahatav​

Answers

Answered by sarthak2292
2

Answer:

Hey...!!

Home Essay

परिश्रम का महत्व पर निबंध – Parishram ka Mahatva

Parishram ka Mahatva Essay in Hindi

परिश्रम अर्थात मेहनत, कर्म एवं क्षम के बिना कोई भी काम संभव नहीं है। जीवन में किसी भी काम को करने के लिए परिश्रम की आवश्यकता होती है और परिश्रमी एवं स्वावलंबी व्यक्ति ही अपने जीवन में सफलता हासिल कर पाता है, लेकिन इसके लिए परिश्रम सही दिशा में और सही तरीके से किया जाना बेहद जरूरी है।

वहीं जो लोग सिर्फ किसी काम करने की फिक्र करते हैं और उसके बारे में सोचते रहते हैं, लेकिन उसके लिए मेहनत अथवा प्रयास नहीं करते, ऐसे लोग कभी अपनी जिंदगी में सफल नहीं हो पाते हैं

हर किसी के जीवन में परिश्रम में बहुत अधिक महत्व होता है, क्योंकि परिश्रम के बिना मनुष्य की जिंदगी व्यर्थ होती है। मेहनत के बिना कुछ भी संभव नहीं है।

अर्थात, परिश्रम मनुष्य की जिंदगी का अहम हिस्सा है, जिस पर ही मनुष्य की जिंदगी का पहिया आगे बढ़ता है, अगर मनुष्य मेहनत करना छोड़ देता है तो उसका विकास रुक जाता है, अर्थात उसकी जिंदगी नर्क के सामान हो जाती है, क्योंकि परिश्रम से ही मनुष्य अपने जिंदगी के लिए जरूरी सभी कामों को कर पाता है।

वहीं हिन्दू धर्म के पवित्र महाकाव्य गीता में भी श्री कृष्ण ने अर्जुन को परिश्रम अथवा कर्म का महत्व को नीचे दिए गए इस उपदेश द्धारा समझाया था-

”कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन:।”

अर्थात कर्म अथवा मेहनत ही मनुष्य की असली पूजा है और कर्म ही मनुष्य के सुखी जीवन का आधार है।

वहीं कर्महीन व्यक्ति हमेशा दुखी और दूसरों पर निर्भर रहता है इसके साथ ही वह दूसरों के अंदर बुराइयों को ढूंढता रहता है और दोषारोपण अथवा आरोप मड़ना उसकी आदत में शुमार हो जाता है, जबकि परिश्रमी व्यक्ति अपने जीवन के लक्ष्य को पाने के लिए सदैव मेहनत करता रहता है और मुश्किल समय में भी हर समस्या का हल ढूंढ लेता है और सुखी जीवन व्यतीत करता है।

परिश्रम का समझो महत्व और आलस का करो त्याग:

जो व्यक्ति आलसी होते हैं, और किसी परिश्रम नहीं करना चाहते हैं, ऐसे लोगों का जीवन दुख और कष्टों में बीतता है।

वहीं जो मनुष्य कार्य-कुशल और परिश्रमी होते हैं और सदैव अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रयास और मेहनत करते रहते हैं और एक दिन वे जरूर सफलता हासिल करते हैं इसलिए मनुष्य को आलस का त्याग कर अपने कर्मों को करना चाहिए।

आशा करता हु के ये उत्तर आपको मदत करेगा

Similar questions