Hindi, asked by prasad1432, 1 year ago

Ashramoki avashyakta Vishay par Apne vichar likhiye Hindi

Answers

Answered by Priatouri
17

आश्रमों की आवश्यकता पर हमारे विचार निम्नलिखित हैं |

Explanation:

आश्रमों की आवश्यकता पर हमारे विचार निम्नलिखित हैं:

  • आधुनिक काल में आश्रमों की आवश्यकता अत्यधिक जरूरी है क्योंकि आज की पीढ़ी अपने बड़े बुजुर्गों को साथ लेकर आगे नहीं बढ़ना चाहती है।
  • आज के युवा अपने दादा दादी के साथ नहीं रहना चाहते हैं क्योंकि वह नहीं चाहते कि उनके बुजुर्ग दादा-दादी उन पर किसी भी चीज को लेकर रोक लगाएं।
  • नौजवान अपने बूढ़े माता-पिता के साथ इसलिए नहीं रहना चाहते ताकि वह अपने जिंदगी खुशहाल तरीके से बिता सकें और उन पर किसी भी प्रकार का कोई योजना हो इसलिए बूढ़े लोगों को बचाए रखने के लिए आश्रमों की बहुत अधिक आवश्यकता है।

और अधिक जानें:

मन लगाकर काम करना एक गुण है इस विषय पर अपने विचार लिखिए  

https://brainly.in/question/12851426

मिलजुलकर मुसीबतों का हल निकालने में ही समझदारी है' इस तथ्य पर अपने विचार लिखो।

https://brainly.in/question/13963929

Answered by Hassakadri
17

Explanation:

उत्तर : हमारे देश में आश्रमों की कल्पना बहुत प्राचीन काल से चली आ रही है। राजा-महाराजा बूढ़े हो जाने पर राज-पाट छोड़कर वानप्रस्थ आश्रम अपना लेते थे और अपना शेष जीवन जंगलों में कुटी बनाकर सामान्य मनुष्य की तरह बिताया करते थे। पर आज वैसा समय नहीं रहा और राजा-महाराजा भी नहीं रहे। अब समाज में नई तरह की समस्याएँ खड़ी हुई हैं। संयुक्त परिवार टूट रहे हैं। पति-पत्नी में संबंध विच्छेद हो रहे हैं। इसका प्रभाव बच्चों पर पड़ रहा है। ऐसे में बच्चे घर से भागते हैं। वृद्ध माता-पिता बेटे-बहू के लिए भार लगने लगते हैं। इन सब समस्याओं ने आधुनिक ढंग के आश्रमों को जन्म दिया है| इसके परिणामस्वरूप आज देश में वृद्धाश्रम, महिला आश्रम तथा बाल-आश्रम (बाल सुधारगृह) जैसे आश्रमों का निर्माण किया जा रहा है। इन आश्रमों में तिरस्कृत, उपेक्षित और परित्यक्त बच्चों, महिलाओं और वृद्धों को सहारा मिलता है। इन आश्रमों में इन्हें अपना सुरक्षित जीवन जीने का अवसर मिलता है। आश्रम आज के समय की आवश्यकता हैं

Similar questions