History, asked by arnavvasi2410, 10 months ago

अध्याय के अंत में दिए गए प्रत्येक कालानुक्रम में से किन्हीं दो घटनाओं को चुनिए और यह बताइये कि इनका क्या महत्त्व है?

Answers

Answered by nikitasingh79
12

Answer:

Explanation:

उत्तर :  

अध्याय के अंत में दिए गए कालानुक्रम की घटनाओं का महत्त्व निम्न प्रकार से है :  

कालानुक्रम 1 :

1.होमिनाॅईड और होमोनिड शाखा का विभाजन (64 लाख वर्ष पूर्व)  -  

लगभग 64 वर्ष पूर्व होमिनाॅईड उप समूह से ‘होमोनिड’ वर्ग का विकास हुआ। यह प्राणियों का पहले से अधिक विकसित रूप था । उनके मस्तिष्क का आकार होमिनाॅईड से बड़ा था। होमिनाॅईड चार पैरों के बल चलते थे जबकि होमोनिड सीधे खड़े हो कर दो पैरों के बल चलते थे। होमोनिड के हाथ विशेष प्रकार के थे । इनकी सहायता से वे औजा़र बना सकते थे और उनका प्रयोग कर सकते थे।

2. पत्थर के सबसे पहले औजा़र (25- 26 लाख वर्ष पूर्व) -  

आज से लगभग 26 वर्ष पूर्व मानव ने पत्थर के सबसे पहले औजा़र बनाए और उनका प्रयोग करना सीखा । भले ही ये साले तथा खुरदरे थे ,तो भी मानव हिंसक जानवरों से अपनी रक्षा करने में सक्षम हो गया । उसके लिए जानवरों का शिकार करके भोजन प्राप्त करना भी सरल हो गया।

कालानुक्रम 2 :

1. स्वर तंत्र का विकास :  

मानव में स्वतंत्र के विकास का विशेष महत्व है इससे मानव को बोलने की शक्ति मिली और वह अपने मन के विचार बोलकर प्रकट करने लगा।  इससे शिकार करने, औजा़र बनाने तथा अन्य क्रियाकलापों के लिए नए तरीके तथा तकनीकों का विकास भी हुआ।

2. चूल्हों के इस्तेमाल के बारे में सबसे पहला साक्ष्य :  

चूल्हों के इस्तेमाल का सबसे बड़ा साक्ष्य दक्षिण फ्रांस में स्थित लाजारेट गुफ़ा में मिला है। यहां दो चूल्हे पाऐ गए है। ये आग के नियंत्रित प्रयोग को दर्शाते हैं। इससे पता चलता है कि मानव लगभग 25000 वर्ष पूर्व आग का नियंत्रित प्रयोग करना सीख गया था । वह आग से गुफाओं में प्रकाश करता था,  उष्णता प्राप्त करता था और भोजन पकाता था। वह आग का इस्तेमाल भाले की नोक  बनाने तथा खतरनाक जानवरों को भगाने के लिए भी करता था।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न  

इनमें से कौन सी क्रिया के साक्ष्य व प्रमाण पुरातात्त्विक अभिलेख में सर्वाधिक मिलते हैं:

(क) संग्रहण, (ख) औज़ार बनाना, (ग) आग का प्रयोग।

https://brainly.in/question/10103551

भाषा के प्रयोग से (क) शिकार करने और (ख) आश्रय बनाने के काम में कितनी मदद मिली होगी? इस पर चर्चा करिए। इन क्रियाकलापों के लिए विचार संप्रेषण के अन्य किन तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता था?  

https://brainly.in/question/10103763

Similar questions