Psychology, asked by triptichoubey3113, 8 months ago

अवधान को परिभाषित कीजिए। इसके गुणों की व्याख्या कीजिए।

Answers

Answered by sakshisingh27
2

Answer:

hi

buddy here is your answer

Explanation:

दूसरे शब्दों में कहें तो भंडारण का अर्थ है वस्तुओं का उनके उत्पादन अथवा खरीद के समय से लेकर उनकी बिक्री अथवा वास्तविक उपयोग के समय तक बड़ी मात्रा में रखना अथवा परीक्षण करना।

hope it will help you

follow me

Answered by bhatiamona
1

अवधान की परिभाषा

अवधान यानी ध्यान प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की एक आवश्यक क्रिया है। अवधान का तात्पर्य है किसी भी कार्य को मन वचन कर्म द्वारा ध्यान पूर्वक करना। बिना ध्यान लगाए करने वाला कोई भी कार्य विफल होता है, गलत हो सकता है। अतः अवधान का अर्थ यह हुआ कि अनेक मानसिक शक्तियों को किसी अभीष्ट कार्य पर केंद्रित करना अवधान कहलाता है।

दैनिक जीवन में आसपास के वातावरण में अनेक तरह की उत्तेजनायें व्यक्ति की ज्ञानेंद्रियों को प्रभावित करती रहती हैं। यह आवश्यक नहीं कि व्यक्ति उन सभी उत्तेजना को ग्रहण करे। किसी भी व्यक्ति द्वारा वातावरण में व्याप्त उत्तेजना को ग्रहण करने के अनेक अलग-अलग कारण हो सकते हैं। अतः यह कहा जा सकता है कि किसी भी उत्तेजना के लिए व्यक्ति की चेतना या मानसिक शक्तियों के केंद्रीयकरण की प्रक्रिया को ही अवधान कहते हैं।

अवधान की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं...  

मानसिक तत्परता : किसी भी प्राणी को अपना ध्यान केंद्रित करने के लिए एक मानसिक तत्परता की आवश्यकता होती है। अगर वह किसी विषय पर ध्यान केंद्रित करने के लिए तैयार नहीं है, तो उसका उस कार्य पर ध्यान लगाना संभव नहीं हो पाएगा।  

चुनाव : वातावरण में अनेक तरह के ऐसे तत्व रहते हैं, जो व्यक्ति को आकर्षित करते रहते हैं। परन्तु व्यक्ति का ध्यान एक समय में एक ही विषय-वस्तु पर केंद्रित होता है, और व्यक्ति द्वारा चुनी गई वह विषय-वस्तु उस व्यक्ति की अभिरुचि, मनोवृति और आवश्यकताओं पर निर्भर करती है।  

चंचलता : अवधान मूल रूप से चंचल होता है। किसी भी विषय-वस्तु पर अधिक समय तक ध्यान केंद्रित नहीं किया जा सकता। किसी भी विषय-वस्तु पर कुछ समय यानि कुछ सेंकड तक या कुछ मिनट तक ही ध्यान केंद्रित रहता है। इसलिए मन को नियंत्रित नियंत्रित रखना अवधान की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।  

प्रयोजन : किसी भी विषय वस्तु पर ध्यान केंद्रित करने का एक प्रयोजन होता है। बिना प्रयोजन के ज्ञान ध्यान केंद्रित करना सरल नहीं होता।  

संकीर्णता : अवधान का कार्यक्षेत्र बेहद संकीर्ण होता है और एक समय में अलग-अलग विषयों पर ध्यान केंद्रित नहीं किया जा सकता।  

क्रिया का समायोजन : अवधान के समय सभी क्रियाएं वातावरण से समायोजित हो जाती हैं।

मनोविज्ञान से संबंधित प्रश्न के लिंक

https://brainly.in/question/15661063

चयनात्मक अवधान के निर्धारकों का वर्णन कीजिए। चयनात्मक अवधान संधूत अवधान से किस प्रकार भिन्न होता है?

Similar questions