Hindi, asked by sodimanoj2, 8 hours ago

बैलों की आयु का निर्धारण किस अंग को देखकर किया जाता है ?​

Answers

Answered by az09amarchauhan
0

Explanation:

बैलो की आयु का निर्धारण किस अंग को देखकर किया जाता है

Answered by krishna210398
0

Answer:

बैलों  खरीदते समय सबसे पहले दिमाग में यही सवाल आता है कि उनकी सही उम्र कैसे पता करें, क्या सामने वाला सही उम्र बता रहा है। कई बार पशुपालकों से गलती भी हो जाती है, जबकि उनकी उम्र पता करने का तरीका बहुत आसान होता है। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, उत्तराखंड के पशुपालन विभाग के विशेषज्ञ डॉ. संदीप कुमार तलवार गाय-भैंस की सही उम्र पता करने का फॉर्मुला बता रहे हैं। इससे बड़ी आसानी से उम्र पता कर सकते हैं। पशुपालकों का सबसे बड़ा प्रश्न रहता है कि कौन पशु खरीदा जाए, अगर दुधारू पशुओं की बात की जाए तो जो सिंधी, साहीवाल, गिर और राठी जैसी नस्लें हैं, उसमें भी ये प्रश्न रहता है कि हम पशु तो खरीदने जा रहे हैं, लेकिन उसकी उम्र कितनी है, कई बार सही उम्र का पता ही नहीं चलता।

Explanation:

और उम्र पता करने में नीचे वाले दांत ही मदद करते हैं। नीचे वाले जबड़े में जो आठ दांत होते हैं, उन्हें देखकर हम उम्र निकाल सकते हैं, अगर आप इन्हें ध्यान से देखते हैं तो सारे दांत तिकोने दिखाई देते हैं। सबसे जरूरी बात, हमें दूध के दांत और स्थाई दांतों के बीच अंतर पता होना चाहिए। क्योंकि अगर हमें अंतर नहीं पता होगा तो हम ये पता नहीं कर पाएंगे कि उम्र कितनी है। इसको आसान तरीके से समझेंगे। इसमें दूध के दांत का आकार तिकोना होता है तो स्थाई दांत का आकार चौकोर, एक छोटे होते हैं तो दूसरे बड़े। एक बिल्कुल सफेद होता है तो दूसरे में पीलापन होगा। अगर ये अंतर आपको पता चलेगा कि कितने दूध के दांत टूटकर स्थाई दांत आ गए हैं। दांत जोड़ों में निकलते हैं, इसलिए सबसे पहले हम बीच के दांत को देखेंगे, अगर वो टूटकर स्थाई दांत निकले हैं तो गाय की उम्र दो साल होगी, यानि दो साल में पशु के दो दूध के दांत टूटकर स्थाई दांत निकल गए हैं और छह अभी दूध के दांत हैं। सामान्य भाषा में इसे दो दांत का पशु बोलते हैं, क्योंकि इन पशुओं के दूध के दांत टूटकर स्थाई दांत आए होते हैं।

#SPJ3

Similar questions