Science, asked by Chitti2003, 9 months ago

बॉम्बे हाई क्यों प्रसिद्ध है? देश के आर्थिक विकास में इसका क्या योगदान है?

Answers

Answered by shishir303
11

स्वतंत्रता से पहले भारत में खनिज तेल के कुछ गिने-चुने क्षेत्र थे, जहां से खनिज तेल निकाला जाता था। भारत का असम राज्य इस मामले में एकमात्र राज्य था। बाद में खनिज तेल के कई अन्य स्रोत मिलते गए। अब गुजरात राज्य में बड़े पैमाने पर खनिज तेल निकाला जाता है।

अभी अपतट वेदन प्रक्रिया के द्वारा एक विशाल खनिज तेल का स्रोत मिला है, जिसे बॉम्बेहाई के नाम से जानते हैं। यह खनिज तेल का क्षेत्र देश का सबसे बड़ा खनिज तेल क्षेत्र है और यहां से सबसे अधिक मात्रा में खनिज तेल निकाला जाता है। बांबे हाई की खोज से पहले देश में बड़ी मात्रा में खनिज तेल का आयात किया जाता था, परंतु बांबे हाई खनिज तेल के उत्पादन से देश में खनिज तेल के आयात में काफी कमी आई है। बांबे हाई में तेल की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता से प्रेरित होकर देश में कई अन्य जगहों पर अपतट वेधन तेल क्षेत्रों का कार्य चल रहा है और इस मामले में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इस तरह बांबे हाई के कारण देश में खनिज तेल के मामले में काफी हद तक आत्मनिर्भर हुआ है और देश के आर्थिक विकास में इसने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

Similar questions