ब्रौलर तथा अंडे देने वाली लेयर में क्या अंतर है। इनके प्रबंधन के अंतर को भी स्पष्ट करो।
Answers
Answered by
19
उत्तर:
ब्रौलर तथा अंडे देने वाली लेयर में निम्न अंतर है :
ब्रौलर :
- ब्रौलर मांस प्रदान करते हैं।
- ब्रौलर की मृत्यु दर कम है।
- ब्रौलर 6 से 7 सप्ताह में मांस के लिए उपयोग में लाया जा सकता है।
लेयर :
- लेयर अंडे देते हैं।
- लेयर की मृत्यु दर अधिक होती है।
- लेयर 20 सप्ताह के बाद अंडे दे सकता है।
इनके प्रबंधन में अंतर :
- लेयर के जीवन में दो प्रावस्थाएं होती है वर्धन काल और लेइंग काल। पहली प्रावस्था में कुक्कुट ग्रोवर्स कहलाते हैं।दूसरी प्रावस्था में कुक्कुट एगर्स या लेयर्स कहलाते हैं। लेयर को काफी स्थान और पर्याप्त प्रकाश की आवश्यकता होती है। इन्हें विटामिन और खनिज और सूक्ष्म पोषकों वाला चारा दिया जाता है।
- ब्रौलर की आवासीय, पौषणिक और पर्यावरणीय आवश्यकताएं लेयरों से अलग होती है। ब्रौलरों का राशन पर्याप्त फैट सहित प्रोटीन से भरपूर होता है।ब्रौलर को प्रोटीन वसा तथा विटामिन A और K संयुक्त कुक्कुट आहार देना चाहिए।
आशाा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।
Similar questions
English,
8 months ago
Math,
8 months ago
Math,
8 months ago
Science,
1 year ago
CBSE BOARD X,
1 year ago