History, asked by parthkoshti4657, 8 months ago

ब्रिटिश भारत का बँटवारा क्यों किया गया?

Answers

Answered by shishir303
1

ब्रिटिश भारत का बंटवारा निम्नलिखित कारणों से किया गया था...  

ब्रिटिश कूटनीति — अंग्रेजों की शुरू से ही कूटनीति रही थी कि फूट डालो और राज करो। वह उन्होंने जब तक भारत पर शासन किया, इस नीति का हमेशा पालन किया वह हिंदू मुसलमानों के बीच नफरत पैदा करके उन्हें आपस में लड़ाते रहते थे। इसका उदाहरण 1905 में बंगाल के विभाजन, 1906 मुस्लिम लीग की स्थापना और 1905 में संप्रदायिक चुनाव की प्रणाली प्रारंभ करने से मिलता है।  

सम्प्रदायिकता को बढ़ावा —  अंग्रेज निरंतर मुस्लिम नेताओं के मन में सांप्रदायिकता का जहर भरते रहते थे। उन्होंने भारत के राष्ट्रीय स्वतंत्रता के आंदोलन से भी मुस्लिम नेताओं को दूर रखने के अनेक प्रयास किए। उनके इन सब कुकृत्यों के कारण मुस्लिम नेताओं में अपने लिए एक मुस्लिम धर्म पर आधारित राष्ट्र की मांग जन्म लेने लगी। जिसका अंत पाकिस्तान के गठन से हुआ।  

मुस्लिम लीग का सांप्रदायिक दृष्टिकोण —  मुस्लिम लीग सांप्रदायिक दृष्टिकोण से ही कार्य करती थी। 1906 में मुस्लिम लीग की स्थापना इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हुई थी और उसकी स्थापना से हिंदू और मुस्लिम में दूरियां बढ़ने लगीं। मुस्लिम लीग ने सांप्रदायिकता फैलानी शुरू कर दी और 1940 के आते-आते हिंदू और मुस्लिम के बीच इतना भेदभाव बढ़ गया था कि मुसलमानों ने अपने लिए एक पृथक राष्ट्र की मांग करनी आरंभ कर दी।  

कांग्रेस की कमजोर नीतियां —  मुस्लिम लीग की गतिविधियां बहुत तेज हो चली थीं। कांग्रेस किसी भी रूप में समझौता करने के लिए तैयार नहीं थी। कांग्रेस के नेता यह समझ चुके थे कि आजादी मिलने के बाद भी मुस्लिम लीग कांग्रेस के कामों में अड़चन डालती रहेगी इसलिए उन्होंने मुस्लिम लीग से दूरी बनाने के लिए देश के विभाजन को स्वीकार कर लिया।  

कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति — यह कांग्रेस की कमजोर नीतियां ही थी जिसके कारण मुस्लिम लीग का प्रभाव बढ़ता गया। कांग्रेस ने पर अनेकों बार मुस्लिम लीग की अनुचित मांगों की पूर्ति की। जैसे-जैसे कांग्रेस मुस्लिम लीग की अनुचित मांग की पूर्ति पूरी करती रही, वैसे वैसे मुस्लिम अनुचित मांगे बढ़ती रहीं। इससे मुस्लिम लीग मजबूत होती गई। मुस्लिम लीग के नेता जिन्ना को आभास हो गया था कि यदि कांग्रेस उनकी किसी भी मांग के आगे झुक सकती है। इसलिए उन्होंने जोर-शोर से पाकिस्तान के गठन के लिए आंदोलन करना शुरू कर दिया।  

लॉर्ड माउंटबेटन का हस्तक्षेप — लॉर्ड माउंटबेटन ने नेहरू व पटेल सहित कांग्रेस के नेताओं को ये विश्वास दिला दिया था कि यदि वह पाकिस्तान के गठन को तैयार हो जाएं तो शेष भारत शांति से उन्नति कर पाएगा और भारत गृहयुद्ध से भी बच जाएगा। अतः गृहयुद्ध से बचने के लिए कांग्रेस के नेताओं ने पाकिस्तान के निर्माण की मांग को स्वीकार कर लिया गया।  

यह वो कारण थे, जिसके कारण देश का बंटवारा हुआ।

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

“महात्मा गांधी और राष्ट्रीय आंदोलन” पाठ से संबंधित प्रश्नों के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें...

1940 के प्रस्ताव के ज़रिए मुस्लिम लीग ने क्या माँग की?

https://brainly.in/question/15469149

कुछ लोगों को ऐसा क्यों लगता था कि बँटवारा बहुत अचानक हुआ?

https://brainly.in/question/15469183

आम लोग विभाजन को किस तरह देखते थे?

https://brainly.in/question/15469157

विभाजन के ख़िलाफ़ महात्मा गाँधी की दलील क्या थी?

https://brainly.in/question/15469152

विभाजन को दक्षिणी एशिया के इतिहास में एक ऐतिहासिक मोड़ क्यों माना जाता है?

https://brainly.in/question/15469187

बँटवारे के समय औरतों के क्या अनुभव रहे?

https://brainly.in/question/15469156

बँटवारे के सवाल पर कांग्रेस की सोच कैसे बदली?

https://brainly.in/question/15469189

मौखिक इतिहास के फ़ायदे/नुकसानों की पड़ताल कीजिए। मौखिक इतिहास की पद्धतियों से विभाजन के बारे में हमारी समझ को किस तरह विस्तार मिलता है?

https://brainly.in/question/15469163

मानचित्र कार्य - दक्षिणी एशिया के नक्शे पर कैबिनेट मिशन प्रस्तावों में उल्लिखित भाग, क, ख और ग को चिह्नित कीजिए। यह नक्शा मौजूदा दक्षिण एशिया के राजनैतिक नक्शे से किस तरह अलग है?

https://brainly.in/question/15469159

Similar questions