Science, asked by pandey6933, 9 months ago

भोजन के पोषक तत्त्व कौन-कौन से हैं ? वर्णन कीजिए।

Answers

Answered by ishaanchaturvedi690
2

Answer:

your answer is below

Explanation:

phosphorus, minerals, iron, calcium, etc

Answered by halamadrid
6

Answer:

पोषक तत्व ऐसे पदार्थ होते है,जो हमारे शरीर के विकास और रखरखाव के लिए जरूरी होते है,वे शरीर में होनेवाली रासायनिक क्रियाओं को बनाए रखते है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करते है।

भोजन से हमें छह अलग अलग प्रकार के पोषक तत्व मिलते है,जो है:

१.कार्बोहाइड्रेट:

कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर को मुख्य रूप से ऊर्जा प्रदान करते है।वे हमारे शरीर के अंगों,ऊतकों और कोशिकाओं के संरचना और कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

२.प्रोटीन :

प्रोटीन हड्डी,मांसपेशियां,त्वचा,रक्त और उपास्थि के महत्वपूर्ण निर्माण खंड है।शरीर के विकास और अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए प्रोटीन बहुत महत्वपूर्ण होते है।

३. फैट्स(वसा):

फैट्स कोशिका के विकास और शरीर को ऊर्जा देने के लिए जरूरी होते है।वे शरीर के अंगों का रक्षण और शरीर में गर्मी बनाए रखने में मदद करते है।

४.विटामिन:

विटामिन कम मात्रा में आवश्यक होते है।१३ अलग प्रकार के विटामिन होते है और हर एक प्रकार शरीर के लिए आवश्यक होता है।वे शरीर में विभिन्न जैविक कार्य करते है।

५. मिनरल्स:

ये एंजाइम और हॉर्मोन बनाने के लिए,मजबूत हड्डियों के लिए,तंत्रिका आवेग के संचारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने और घावों को भरने के लिए वे आवश्यक होते है।

६. पानी:

शरीर के तरल पदार्थों का संतुलन बनाए रखने के लिए,शरीर के तापमान को बनाए रखने के लिए,कैलोरीज़ को नियंत्रण में रखने के लिए पानी आवश्यक होता है।

Explanation:

Similar questions