Hindi, asked by aayushratre3, 5 hours ago

भोलाराम का जीव पाठ में भोलाराम के जीव को किसने और कैसे ढूंढा विचार लिखिए​

Answers

Answered by shishir303
1

¿ भोलाराम का जीव पाठ में भोलाराम के जीव को किसने और कैसे ढूंढा विचार लिखिए​ ?

✎... ‘भोलाराम का जीव’ पाठ में भोलाराम के जीव को नारद मुनि ने ढूंढ निकाला था। जब परलोक में चित्रगुप्त ने पृथ्वी पर हाल ही में मृत्यु को प्राप्त हुए जीवो के रजिस्टर का ब्यौरा चेक किया तो उसमें भोलाराम के जीव की उपस्थिति नहीं थी। उन्हें पता चला कि यमदूत द्वारा भोलाराम के जीव को लाते समय वह रास्ते में कहीं गुम हो गया। इसी कारण चित्रगुप्त ने नारद मुनि को भोलाराम के जीव को ढूंढ कर लाने के लिए पृथ्वी पर भेजा था।

नारद मुनि ने भोलाराम के जीव को भोलाराम के ही भूतपूर्व दफ्तर में उसकी पेंशन की दरखास्त की फाइल में ढूंढ निकाला। जब दफ्तर के अफसर ने नारद मुनि से भोलाराम की दरखास्त की फाइल को आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत मांगी और रिश्वत के रूप में नारदमुनि की वीण रख ली। तब भोलाराम के दरखास्त की फाइल आई तब उसमें से उसमें नारद मुनि को भोलाराम का जीव मिला, जो नारद मुनि के साथ जाने के तैयार नही हुआ क्योंकि उसका मन अपनी पेंशन की दरखास्त की फाइल में अटका था।

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

संबंधित कुछ और प्रश्न—▼

भोलाराम के मरने का सही कारण क्या था?

https://brainly.in/question/12722157

हरिशंकर परसाई ने अपनी रचना भोलाराम के जीव में किस सामाजिक अव्यवस्था को उजागर किया है संक्षवर्णन कीजिए।

https://brainly.in/question/23914282  

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Similar questions