Hindi, asked by samcabraham04, 1 year ago

भारात मेरी जान, हिन्दी मेरी शान...
Prepare a speech on this topic. i need 10 sentences

Answers

Answered by HemanthBHK
3

कम्प्यूटर में अब ऐसे भी सॉफ्टवेयर हैं जिसमें अपनी बात अंग्रेजी में लिखो और उसका हिन्दी रूप सामने आ जाता है। इसके अलावा धीरे-धीरे ही सही हिन्दी अपना अस्तित्व बढ़ाती जा रही है। विश्व की विभिन्न भाषाओं में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली इस भाषा को अहिन्दी भाषी राज्यों में पढ़ा और समझा भी जाने लगा है।

एक तरफ हिन्दी आगे बढ़ रही है तो दूसरी तरफ हिन्दी की कक्षा में पढ़ने वाला छात्र जब अपने शिक्षक से कक्षा में प्रवेश की अनुमति चाहता है तो कहता है "मे आई कम इन सर"। इसका दुःखद पहलू तो यह भी है कि जो लोग हिन्दी के विकास की बात करते हैं वे स्वयं भी इसका अनादर करने से बाज नहीं आते।

आमतौर पर लोग कर्नाटक को कर्नाटका, केरल को केरला कहने में गर्व महसूस करते हैं। उसी प्रकार आम बोल-चाल की भाषा में हिन्दी के साथ अंगरेजी का प्रयोग बढ़ रहा है और लोग दोष एक-दूसरे पर मढ़ रहे हैं लेकिन इसके लिए सार्थक प्रयास कहीं नहीं दिख रहे हैं। शासकीय कामकाज में हिन्दी का प्रयोग बढ़ाने का आदेश तो दिया जाता है लेकिन इसका परिपत्र भी अंग्रेजी में लिखा जाता है।

अंग्रेजी भाषा आज इतनी भारी हो गई है कि घर में छोटा बच्चा जब ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार की कविता सुनाता है तो सीना गर्व से फूल जाता है। पहले प्राथमिक कक्षा में हिन्दी की बारहखड़ी सिखाई जाती थी। इससे मात्राओं और शुद्ध उच्चारण का ज्ञान होता था। अब बच्चों में हिन्दी भाषा का ज्ञान औपचारिकता तक सिमट गया है।

विश्व के प्रसिद्ध देशों में से एक भारत है। हर एक भारतीय नागरिक को इसके बारे में जानना चाहिये जैसे इसका इतिहास, संघर्ष और दूसरी मुख्य बातें। मुख्य परीक्षा या कक्षा के टेस्ट में सामान्यत: स्कूल या कॉलेज में विद्यार्थियों को इस विषय पर कुछ पैराग्राफ या पूरा निबंध लिखने के लिये दिया जाता है। यहाँ पर हम भारत को समझने के लिये बेहद आसान और विभिन्न शब्द सीमाओं के साथ अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों की मदद के लिये निबंध उपलब्ध करा रहें हैं।

Similar questions