Hindi, asked by alokkiran2067, 1 year ago

भारत के नव निर्माण में विद्यार्थी का योगदान nibandh

Answers

Answered by Geekydude121
22
राष्ट्र के प्रति विद्यार्थी का योगदान बहुत बड़ा और विस्तृत भी है। वे अपने योगदान के द्वारा राष्ट्र को उन्नत और समृद्ध बना सकते हैं। राष्ट्र के प्रति विद्यार्थी तभी योगदान कर सकता है, जब वह अपनी निष्ठा और सत्याचरण को श्रेष्ठ और महान बनाकर इस कार्य क्षेत्र में उतरता है। राष्ट्र के प्रति विद्यार्थीयों का कर्म क्षेत्र बहुत ही अद्भुत और अनुपम है, क्योंकि वह शिक्षा ग्रहण करते हुए भी समाज और राष्ट्र के हित के प्रति अपना अधिक से अधिक योगदान दे सकता है। यह सोचते हुए यह विचित्र आभास होता है कि शिक्षा और राजनीति दोनों पहलुओं के लेकर विद्यार्थी कैसे आगे बढ़ सकता है। क्योंकि विद्या और राजनीति का सम्बन्ध परस्पर भिन्न और विपरीत है। अतएव विद्यार्थी का अपने समाज और राष्ट्र के प्रति योगदान देना और इसका निर्वाह करना अत्यन्त विकट औेर दुष्कर कार्य है। फिर एक समाज चिन्तक और राष्ट्रभक्त विद्यार्थी विद्याध्ययन करते हुए भी अपना कोई न कोई योगदान अवश्य दे सकता है। अगर ऐसा कोई विद्यार्थी करने में अपनी योग्यता का परिचय देता है, तो निश्चय ही वह महान राष्ट्र-धर्मी, राष्ट्र का नियामक और राष्ट्र नायक हो सकता है।
Answered by KrystaCort
3

भारत के नव निर्माण में विद्यार्थी का योगदान |

Explanation:

देश के युवा वर्ग और विद्यार्थियों का देश के भविष्य में बहुत अधिक योगदान होता है। यदि देश का युवा और विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में और सब कर्मों में अपना समय व्यतीत करता है तो इसका अर्थ है कि देश भविष्य में अवश्य ही प्रगति करेगा और विकास के मार्ग पर चलेगा। वहीं यदि विद्यार्थी कुसंगति में पड़ जाते है तो इससे देश के भविष्य बीयर बार में जाने की संभावना अधिक बढ़ जाती है।  

देश के नव निर्माण में विद्यार्थियों के योगदान को कदापि नहीं निकाला जा सकता है। देश के प्रति विद्यार्थी तभी योगदान करने में सहायक हो सकते हैं जब वे अपनी निष्ठा और सत्य आचरण को श्रेष्ठ और महान बनाकर इस कार्य क्षेत्र में उतर जाए। विद्यार्थी ही केवल देश के विकास की वह खड़ी है जो भविष्य में देश को संभालने के लिए अग्रसर हो सकती है।

विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते समय ही समाज और राष्ट्र के हित के प्रति अपना अधिक से अधिक योगदान दे सकते हैं। एक देश में जब विद्यार्थी मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करते हैं तो उससे देश के विकास की संभावनाएं बहुत अधिक बढ़ जाती है क्योंकि ऐसे विद्यार्थी ही देश में उच्च पदों का भार संभालते हैं।  

भारत के नव निर्माण में विद्यार्थी का योगदान विशेष है। आज के विद्यार्थी देश की परिस्थिति को समझकर और इस स्थिति का आंकलन करके देश को विकास के मार्ग पर ले जाने मैं एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

ऐसे और निबंध पढ़ने के लिए दिए गए लिंक को खोलें

समय अनमोल है या समय का सदुपयोग समय - पर निबंध लिखें

brainly.in/question/9117738

समय बहुमूल्य है  

brainly.in/question/4838207

Similar questions