Hindi, asked by ranjithmulki1819, 1 year ago

भारत की प्रतिभा-पलायन समस्या पर निबन्ध (दो निबंध) | Write an essay on The Brain Drain Problem in India in Hindi

Answers

Answered by AbsorbingMan
44

                                भारत की प्रतिभा-पलायन समस्या

'प्रतिभा पलायन' एक घंभीर समस्या है जो हमारे देश में लगातार बढ़ती जा रही है इसमें कोई भी नागरिक देश में रह कर शिक्षा और प्रतिभा हासिल कर लेता है मगर बेहतर सुख सुविधाओं या फिर ज्यादा अच्छे काम की तलाश में दूसरे देशो में चले जाते है इसी को वर्तमान कि वर्षो में प्रतिभा-पलायन की संज्ञा दी गयी है।

अपने कुशल और प्रतिभा-संपन्न वयक्तियों की हानि से विकासशील देश सबसे अधिक प्रभावित हो रहे है इन लोगो का दूसरे देश में पलायन होने क़े कई मुख्या कारण है जैसे अपने देश में प्रतिभा क़े अनुसार वेतन या सम्मान न मिलना या फिर भौतिक सुविधाएं दूसरे देशो क़े मुक़ाबले कम होना।

कुछ लोग अपनी प्रतिभा को बढ़ाने क़े लिए भी दूसरे देशो का रुख कर रहे है अपने देश में भले ही कम वेतन से गुजरा कर ले मगर दूसरे देशो की भौतिक सुविधाएं अधिक आकर्षित करती है और दूसरे देशो में प्रतिभा युक्त लोगो क़े विशेष संसाधनों का होना एक आम बात है जो उन्हें एक बेहतरीन वातावरण प्रदान करता है।

दूसरे देश भी इस बात में अधिक रूचि रखते है की किस देश में से कैसे निपुण लोगो का अपने देश में पलायन हो सकता है इसलिए वो लुभावने और आकर्षक नौकरिया क़े प्रस्ताव समय समय पर निकलते रहते है क्यूंकि वो लोग बखूबी जानते है विकासशील देशो में योग्य व्यक्ति का  आसानी से पलायन हो सकता है।

प्रतेक देश में अपने अपने क्षेत्र में परवीन वयक्ति होते है जैसे वैज्ञानिक, चित्रकार, कलाकार, विभिन्न कलाओ क़े विद्वान् आदि। ऐसे पुरुष और औरते देश की प्रगति में बहुत योगदान देते है लेकिन देश क़े कुछ फ़र्ज़ बनते है इनको कलाओ को और अधिक निखारने क़े लिए सुविधाओं का इन्तेजाम और उनकी योग्ताओ क़े अनुसार वेतन का प्रभंद भी होना चाहिए  इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए की उनकी योग्यता क़े अनुसार विशेष सम्मान मिले ताकि ये लोग आगे चल कर अपने देश की देश क़े तररकी और उन्नति में भागीदार बने न की किसी और देश की ।


Answered by coolthakursaini36
31

                                        "भारत की प्रतिभा का पलायन"

भारत की धारा अनेक रत्नाबाली है I इसकी माटी में एक से बढ़कर एक प्रतिभाशाली व्यक्ति पैदा हुए हैं I अन्वेषण के क्षेत्र में भारत हमेशा से ही अगर नहीं रहा है जिन देशों में अभी लोग जंगली अवस्था में थे तो भारत की संस्कृति फल-फूल रही थी।

आज भारत हर क्षेत्र में उन्नति कर रहा है I लेकिन आज जो देश के आगे प्रमुख समस्या है, वह है भारत की प्रतिभा का पलायन आज भारत के प्रतिभाशाली छात्र विदेशों में जाकर अपनी प्रतिभाओं की सेवा दे रहे हैं। जिस कारण भारत को बड़ी हानि उठानी पड़ रही है I इसका तो यह अर्थ हुआ कि फसल बोये कोई और तथा काटे कोई और। विज्ञानिक खोज तथा इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत विश्व में अग्रणी रहा है I भारत के प्रतिभाशाली युवा अमेरिका, इंग्लैंड तथा कई अन्य देशों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा उन देशों को समृद्ध कर रहे हैं।

भारत से प्रतिभा पलायन के कारण-> भारत की प्रतिभा पलायन के अनेक कारण हैं  

बढ़ती जनसँख्या-> भारत की जनसंख्या निरंतर बढ़ रही है रोजगार के साधन कम पड़ रहे हैं I एक चपरासी के पद के लिए हजारों आवेदन प्राप्त होते हैं, जिनमें अधिकतर स्नातक या परास्नातक योग्यता वाले व्यक्ति होते हैं I इस बात से पता चलता है कि भारत में कितनी रोजगारी है प्रतिभा पलायन का एक मुख्य कारण बेरोजगारी भी है।

राजनीतिक हस्तक्षेप-> प्रतिभाओं के पलायन का दूसरा कारण है, राजनीतिक हस्तक्षेप का होना I भारत में होने वाली नियुक्तियों में राजनीतिक हस्तक्षेप होता है I भाई भतीजा बाद की राजनीति से परेशान नौजवान विदेशों का रुख कर रहे हैं।

दूसरे देशों द्वारा अधिक वेतन देना-> तीसरा मुख्य कारण है दूसरे देशों द्वारा भारत की प्रतिभाओं को अधिक वेतन देना है अमेरिका के $1 की कीमत भारत की लगभग 70 रुपये के बराबर है जिस कारण अधिक धन कमाने की इच्छा से भारत के नौजवान विदेशों का रुख कर रहे हैं।

राष्ट्र प्रेम ना होना-> अगला मुख्य कारण है, राष्ट्रप्रेम का ना होना I आज जिस तरह से हमारी शिक्षा पद्धति चल रही है, पश्चिम सभ्यता को श्रेष्ठ मानकर हम उसके पीछे भाग रहे हैं I बच्चों का अपने राष्ट्र के प्रति प्रेम न होना प्रतिभा पलायन का कारण है।

उपसंहार-> अगर राष्ट्र को विकसित और अधिक समृद्ध करना है, तो हमें अपनी प्रतिभाओं के पलायन को रोकना होगा जिसके लिए सरकार को अच्छे वेतन तथा पारदर्शिता लानी होगी और बच्चों में अच्छे संस्कार भरने होंगें जिन्हें अपने राष्ट्र के प्रति प्रेम हो।


Similar questions