Hindi, asked by anoph, 1 year ago

भारत की राजधानी दिल्ली पर निबंध लिखो

संकेत बिंदु :
० एंतिहाप्तिक महत्त्व
० चहल-पहल
० व्यापारिक केद्र
० शैक्षणिक संस्थान.



Answers

Answered by jkhan1
37
hey \: dear \: here \: is \: your \: answer

⭐⭐<==================>⭐⭐

✯भूमिका : भारत की राजधानी दिल्ली को ' भारत का दिल' कहते हैँ। आखिर हो भी क्यों नहीं, यह अनेक सभ्यताओं, संस्कृतियों, भाषाओं व जीबन स्तरों का संगम जो है। दिल्ली को लगभग हर भारतीय प्रांत के मनुष्य नै अपने हाथों से बनाया, बसाया है। यहाँ इतनी राष्टीय विविधताएँ हैँ कि हम दिल्ली को एक लघु भारत भी कह सकते हैं।

✯ऐतिहासिक महत्त्व: दिल्ली का इतिहास बहुत ही रोचक है। इतिहास में भी यह विभिन्न शासकों र्का राजधानी रही है। पांडवों ने भी इंद्रप्रस्थ के नाम से दिल्ली को ही अपनी राजधानी बनाया था। मुगल शासकों व पृथ्वीराज चौहान जैसै शासकों कौ भी यही राजधानी रही है। दिल्ली में बादशाह शाहजहाँ द्वारा बनाया गया लालकिला, विश्व को सबले बही जामा मस्जिद , गुलाम वंश के संस्थापक कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा बनाईं गई कुतुबमीनार प्रमुख हैं।

✯चहल-पहल: दिल्ली के बाजारों में चहल-पहल देखते ही बनती है। पर्वो पर तो दिल्ली यौवन पर होती है। यहॉ होली, दिवाली, दशहरा, द्रुर्गा-मूजा आदि खूब उल्लास के साथ मनाए जाते हैं। दिल्ली में महत्त्वपूर्ण रारुट्रीय पर्व जैसे गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस भी मनाए जाते हैं। इन पर्वो पर दिल्ली की रौनक देखने योग्य होती है।

✯व्यापारिक केद्र: दिल्ली एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। यहॉ चाँदनी चौक, करोलबाग, दरियागंज, नईं सड़क, आदि कई मुख्य व्यापारिक केद्र हैं।

✯शैक्षणिक संस्थान: शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली का जवाब नहीं। दिल्ली विश्वविद्यालय विश्व के अग्रणी विश्वविद्यालयों मैं सै एक गिना जाता है। विमिन देशों से छात्र-छात्राएँ यहा अध्ययन हेतु आते हैं।


hope \: this \: helps \: u \: dear
✌✌✌.
Answered by yash1273
0
दिल्ली (IPA: [d̪ɪlːiː]), आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली[5] (अंग्रेज़ी: National Capital Territory of Delhi) भारत का एक केंद्र-शासित प्रदेश और महानगर है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों - कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं १४८३ वर्ग किलोमीटर में फैला दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग १ करोड़ ७० लाख है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ हैं : हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी। भारत में दिल्ली का ऐतिहासिक महत्त्व है। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावलीपहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह बसा है। यह प्राचीन समय में गंगा के मैदान से होकर जाने वाले वाणिज्य पथों के रास्ते में पड़ने वाला मुख्य पड़ाव था।[6]

दिल्लीशहर और केन्द्र-शासित प्रदेशदेशभारतशासन • मुख्यमंत्रीअरविन्द केजरीवाल (आप) • उपराज्यपालअनिल बैजलजनसंख्या (2011)[1][2] • उचित शहर1,10,34,555 • महानगर1,63,14,838भाषा[3][4] • राजभाषाहिन्दी • अतिरिक्त राजभाषापंजाबी, उर्दूसमय मण्डलआइएसटी (यूटीसी+5:30)वेबसाइटdelhi.gov.in

यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। महाभारत काल में इसका नाम इन्द्रप्रस्थथा। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी।[7] यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं। १६३९ में मुगल बादशाह शाहजहाँ ने दिल्ली में ही एक चारदीवारी से घिरे शहर का निर्माण करवाया जो १६७९ से १८५७ तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही।

१८वीं एवं १९वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने लगभग पूरे भारत को अपने कब्जे में ले लिया। इन लोगों ने कोलकाता को अपनी राजधानी बनाया। १९११ में अंग्रेजी सरकार ने फैसला किया कि राजधानी को वापस दिल्ली लाया जाए। इसके लिए पुरानी दिल्ली के दक्षिण में एक नए नगर नई दिल्ली का निर्माण प्रारम्भ हुआ। अंग्रेजों से १९४७में स्वतंत्रता प्राप्त कर नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया।

स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का प्रवासन हुआ, इससे दिल्ली के स्वरूप में आमूल परिवर्तन हुआ। विभिन्न प्रान्तो, धर्मों एवं जातियों के लोगों के दिल्ली में बसने के कारण दिल्ली का शहरीकरण तो हुआ ही साथ ही यहाँ एक मिश्रित संस्कृति ने भी जन्म लिया। आज दिल्ली भारत का एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र है।

Similar questions