Hindi, asked by ankit1907, 21 days ago

भारत के विभिन्न राज्यों के लोक नृत्यों में क्या समानताएं हैं​

Answers

Answered by devalinameyur
3

Answer:

भारत विविध संस्कृतियों और परंपराओं का देश है। भारतीय लोक एवं आदिवासी नृत्य वास्तव में सरल होते हैं और इन्हें मौसमों के आगमन, बच्चे के जन्म, शादी– ब्याह और त्योहारों के मौके पर अपनी खुशी जाहिर करने के लिए किया जाता है। लोक कला एक समूह या स्थान विशेष के लोगों का आम प्रदर्शन होता है। इसके प्रवर्तकों की पहचान समाप्त हो चुकी है लेकिन वर्षों से इसकी शैली का संरक्षण किया जा रहा है।

ज्यादातर मौकों पर नर्तक/ नर्तकियां खुद गाना गाते हैं। इनका साथ वाद्ययंत्रों से लैस कलाकार देते हैं। प्रत्येक लोक नृत्य का विशेष परिधान और लय होता है और कुछ परिधान तो गहनों और डिजाइनों के साथ बहुत ही रंगीन होते हैं। यहां अलग– अलग राज्यों और लोक नृत्यों की सूची दी जा रही है जो आपको यूपीएससी, राज्य पीएससी, एसएससी, बैंक की परीक्षाओं इत्यादि में मदद करेंगी।

Explanation:

i hope this will help you

please mark it as brainliest

❤️❤️

thankyou ☺️

Similar questions