Social Sciences, asked by kambojsinghabhi9749, 9 months ago

भारत में खनिजों की स्थिति पर प्रकाश डालिए।

Answers

Answered by shishir303
1

भारत की भौगोलिक परिस्थिति और भूगर्भीय संरचना काफी विविधता पूर्ण है। इस कारण भारत अनेक तरह के खनिज संसाधनों से समृद्ध है। भौतिक तथा रासायनिक गुणों के आधार पर धात्विक तथा अधात्विक खनिजों के भंडार मुख्य रूप से प्रायद्वीपीय पठारी भाग, अरावली पर्वत श्रंखला के क्षेत्र में, ब्रह्मपुत्र घाटी और हिमालयी क्षेत्र में तथा दक्षिण तटीय प्रदेशों में पाए जाते हैं। उत्तर भारत का विशाल जलोढ़ मैदानी भूभाग प्राकृतिक उपयोग के खनिजों से इतना संपन्न नहीं है। भारत के राजस्थान, झारखंड, बिहार राज्य खनिजों की दृष्टि से काफी समृद्ध हैं।

Similar questions