Social Sciences, asked by shahzed, 1 month ago

भारत में पाई जाने वाली विविधता का चित्र द्वारा स्पष्टीकरण जैसे धर्म खानपान पहनावे के आधार पर
answers please....... please..... fast ​

Answers

Answered by Anonymous
3

Explanation:

भारतीय संस्कृति विश्व भर में प्रसिद्ध है। हमारी सम्रुद संस्कृति से पूरी दुनिया प्रभावित है। हमारी संस्कृति भौगोलिक विशेषताओं की तरह बहुत विविध है। भारत एक त्योहारों का देश है। यहाँ भिन्न प्रकार के त्योहार मनाए जाते है। पंजाब में बैसाखी, हिमाचल में फुल्लैच, हरियाणा में सांझी, उत्तर प्रदेश में लठमार होली, केरला में ओनम, तमिल नाड में पोंगाल या असम में बिहू, काफ़ी उल्लास से मनाए जाते हैं। भारत में विभिन्न धर्मों का पालन करने वाले लोग जैस - मुख्यतः हिन्दू, मुसलमान, सिख और ईसाई धर्म के लोग एकता के साथ जीवन यापन करते हैं। भारत के विभिन्न भागों में खाना पकाने का ढंग उनकी संस्कृति के मुताबिक अलग-अलग है। दक्षिण में जहाँ इडली और डोसा प्रसिद्ध हेै, वहीं उत्तर के मक्की की रोटी और सरसों का साग. कहते हैं इस देश में हर पंद्रह कीलोमीटेर की दूरी पर भाषा और बोलने का ढंग बदल जाता है। यदि आप लोगों के पोशाकों पर ध्यान दें तो उसमें भी विविधता दिखाई पड़ती है। उदाहरण - पंजाब की महिलाएँ अधिकतर समय सल्वार-कमीज़ पहनतीं हैं, जबकि महाराष्ट्र की महिलाएँ लावनि साड़ी पहनना पसंद करती

कश्मीर :

भारत के सर पर ताज की तरह सजे इस प्रदेश में बारह महीने बर्फ रहती है यहाँ अगर एक तरफ डल लेक पर शिकारे हैं,तो दूसरी तरफ बर्फ से ढके पहाड़ हैं.अगर यहाँ शिकारे पर कोई कश्मीरी गीत गाता हुआ है तो दूसरी तरफ मंदिरों की घंटियाँ भी हैं। यहाँ की गायन और नृत्य की मद्धम लय यहाँ की खूबसूरत सांस्कृतिक वातावरण को और भी मनमोहक बना देती है। यहाँ के लोग बहुत रंगीन वेश-भूषा पहनते हैं और खाने-पीने की शौकीन होते हैं। यहाँ की प्रमुख व्यंजन हैं-यखनी , रिस्ता ,दम आलू, आबगोश्त, गोश्त, रोगन जोश, राजमा गोआग्ज़ी , नद मान्य | परम्परा और संस्कृति और प्रकृति का अनूठा संगम है कश्मीर | यहाँ अमरनाथ यात्रा ,बाहु मेला, बैसाखी ईद और भी बहुत से उत्सव होते हैं

महाराष्ट्र :

महाराष्ट्र को "सपनों की नगरी" भी कहते हैं | भारत के इस प्रदेश की विविधता एक अपने आप में अनूठा उदाहरण है।विश्हव के हर कोने और विदेशो से लोग यहाँ आते हैं और महाराष्ट्र के होकर रह जाते हैं। हर धर्म और विविधता को अपनाते हुए इस प्रदेश ने अपनी संस्कृति नहीं छोड़ी |यहाँ के मुख्य नृत्य है - लावणी यहाँ का मुख्य उत्सव है गणेश उत्सव और यहाँ के मुख्य व्यंजन हैं -पूरनपोली, खांडवी श्रीखण्ड आदि. इस प्रदेश को भारत में अनेकता में एकता का उदाहरण माना जा सकता है जैसे संगम हो विविध संस्कृतियों का

पंजाब :

पंजाब भारत की वीरों और किसानों का प्रदेश है यहाँ की सांस्कृतिक विरासत में वीरों और किसानों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। यहाँ के लोग खूब मेहनती होते हैं और जमकर जीवन का आनंद उठाते हैं। यहाँ की संस्कृति में मस्ती सौह्राद्य और जोश दिखाई देता है। यहाँ का प्रमुख त्यौहार बैसाखी है जो फसल की बरकत की ख़ुशी में मनाया जाता है। लोग खूब नाचते हैं और रंग बिरंगे परिधान पहनते हैं। यहाँ का प्रमुख नृत्य भांगड़ा और गिद्दा है ,जो हर ख़ुशी की मौके पे पूरे जोश से किया जाता है। यहाँ का प्रमुख खानपान है- राजमा चावल, सरसों का साग, मक्के की रोटी,दूध से बने व्यंजन जैसे- लस्सी,छाछ, मक्खन आदि बड़े चाव से पसंद किया जाता है।

दक्षिण भारत को "धर्म का स्थान" कहा जा सकता है। यह प्रदेश अलंकृत मंदिरो से सजा है। यहाँ की संस्कृति भी उतनी ही अलंकृत और वैभव शाली है। यहाँ धार्मिक संस्कृति के लोगों की बहुलता है। यहाँ संस्कृति खुद सुसंस्कृत होने आती है। यहाँ का मुख्य भोजन -इडली, डोसा, उत्तपम, सांभर, पायस और कई प्रकार के चावलों के व्यंजन,यहां की विशेषता हैं। यहाँ का मुख नृत्य भरतनाट्यम है यहाँ का मुख परिधान साड़ी और पावड़ा धमानी है

Attachments:
Answered by cuteeanjal604
2

Answer:

power hi nhi h ☹️☹️☹️☹️

Similar questions