Social Sciences, asked by arvindec4564, 10 months ago

भारतीय संविधान की विभिन्न सूचियों में दर्ज कुछ विषय यहाँ दिए गए हैं। इन्हें नीचे दी गई तालिका में संघीय सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची वाले समूहों में लिखें। (क) रक्षा; (ख) पुलिस; (ग) कृषि; (घ) शिक्षा; (ङ) बैंकिंग (च) वन; (छ) संचारः (ज) व्यापार; (झ) विवाहा।संघीय सूची राज्य सूची समवर्ती सूची

Answers

Answered by nikitasingh79
9

उत्तर :  

भारतीय संविधान की संघीय सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची  में दर्ज कुछ विषय निम्न प्रकार से हैं :  

संघीय सूची : रक्षा, बैंकिंग, संचार

राज्य सूची : पुलिस , कृषि, व्यापार

समवर्ती सूची : शिक्षा , वन, विवाह

 

** संघीय सूची राष्ट्रीय महत्व के विषयों की एक सूची है जिन पर केवल केंद्र सरकार कानून बना सकती है।

** राज्य सूची स्थानीय एवं प्रांतीय महत्व के विषय की एक सूची है जिन पर केवल राज्य सरकार कानून बना सकती है।

**समवर्ती सूची ऐसे विषयों की एक सूची है जिसमें केंद्र तथा राज्य सरकारों दोनों के साझा हित शामिल है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।

Similar questions