Social Sciences, asked by jagdishkhorwal3, 1 month ago

बहुदलीय व्यवस्था के दो गुण बताइए​

Answers

Answered by neerajverma4151
1

Answer:

1. सरकार बनाना

प्रत्येक राजनीतिक दल सत्ता मे भागीदारी के लिए गठित होता है। अतः अपनी सरकार बनाना उसका प्रथम कार्य है। इसके लिए वह जनकार्यक्रम और अपनी नीतियों का निर्धारण करता है। निर्वाचन मे भाग लेता है तथा व्यवस्थापिका मे आने के बाद यदि बहुमत है तब सरकार बनाने का कार्य करता है। यदि बहुमत नही है तब प्रतिपक्ष की भूमिका निभाता है।

2. राजनीतिक प्रशिक्षण देना

राजनीतिक दलों का कार्य जनता को राजनीतिक कार्यों और घटनाक्रम से अवगत करना तथा अपने विचारों की दृष्टि से प्रशिक्षित करना है। इसके लिए वे साहित्य का निर्माण करते है, पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम से अपना तर्क और दृष्टिकोण को रखते है। सभा, सम्मेलन, आन्दोलन आदि के माध्यम से भी जनता को सजग करते है।

3. जनता और सरकार के बीच सेतु

सरकार जनता के लिए होती है, जनता भी अपेक्षा रखती है कि सरकार जनकल्याण के कार्य करेगी। जनता और सरकार के बीच सेतु का काम राजनीतिक दल करते है। राजनीतिक दल जनता की समस्याओं को और जनता की मांग को सरकार तक पहूँचाते है। इसी प्रकार राजनीतिक दल सरकार के कार्यों और उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाते है। केवल इतना ही नही वे उनका विश्लेषण भी करते है।

दूसरी ओर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार पर दबाव भी डालते है।

4. क्रांति की संभावना को कम करना

सत्ता के खिलाफ जनक्रांति तब होती है जब अपनी बात को शासन तक पहुँचाने के रास्तों को बंद कर दिया जाता है। राजनीतिक दल जन आक्रोश को प्रजातांत्रिक और संवैधानिक तरीकों से जो मूलतः शांतिमय होते है व्यक्त करते है और सरकार को बाध्य करते है कि वह जनता की भावना को महत्व देते हुए कार्य करें। ऐसा करने से जनता को एक संगठित मंच मिलता है जहाँ वह अपनी शिकायतों और परेशानियों को रख सकती है।

5. राष्ट्रीय नीतियों का निर्माण

राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक दल राष्ट्रीय नीतियों का निर्धारण करते है, राष्ट्र के आर्थिक, औधोगिक विकास की नीतियां जनकल्याण की नीतियां, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रतिरक्षा, आवास आदि अहम मुद्दों पर अपनी नीतियों का निर्धारण करती है तथा उन्हें जनता तक पहुँचाती है। सरकार उनके आधार पर कार्य करती है।

6. लोकमत का निर्माण

राजनीतिक दल लोकमत का निर्माण करते है। किसी प्रश्न पर जनता का रूख क्या होना चाहिए इसकी पहल राजनीतिक दल करते है। लोक शिक्षण का राजनीतिक दलों के कार्यों मे महत्वपूर्ण स्थान है। जनता के बिखरे हुए विचार राजनीतिक दलों के कारण संगठित रूप ले लेते है तथा किसी भी समस्या के सभी पहलुओं की जानकारी जनता को मिल जाती है।

plz follow me

Answered by yashasvijoshi213
1

Answer:

बहुदलीय प्रणाली एक प्रणाली हैं, जिसमें राजनीतिक वर्णक्रम के पार विभिन्न राजनीतिक दल राष्ट्रीय चुनाव लड़ते हैं, और सभी के पास या तो अकेले में या गठबन्धन में, सरकारी पद प्राप्त करने की योग्यता हो।

hope it will help you..

hope it will help you..& plzzzzz mark me brainlist..

Similar questions