Math, asked by BrainlyHelper, 11 months ago

बताइए कि निम्नलिखित में कौन-कौन सत्य हैं या असत्य हैं। कारण सहित अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।
(i) sin (A+B) = sin A + sin B
(ii) \theta में वृद्धि होने के साथ sin \theta के मान में भी वृद्धि होती है।
(iii) \theta में वृद्धि होने के साथ cos \theta के मान में भी वृद्धि होती है।
(iv) \theta के सभी मानों पर sin \theta = cos \theta
(v) A = 0^{o} पर cot A परिभाषित नहीं है।

Answers

Answered by hukam0685
3
बताइए कि निम्नलिखित में कौन-कौन सत्य हैं या असत्य हैं। कारण सहित अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।

(i) sin (A+B) = sin A + sin B
उत्तर : असत्य ,क्योंकि यहां पर sin का गुणनफल नहीं हो रखा (A+B) से, इस प्रकार हम इन दोनों को इस तरीके से नहीं लिख सकते|

(ii) \theta में वृद्धि होने के साथ sin \theta के मान में भी वृद्धि होती है।

उत्तर: सत्य, क्योंकि हमें पता है sin 0° = 0 होता है,
sin 30° = 1/2, इसी प्रकार sin 90° = 1,इस तरीके से \theta के बढ़ने पर sin \theta की मान में वृद्धि होती है |

(iii) \theta में वृद्धि होने के साथ cos \theta के मान में भी वृद्धि होती है।

उत्तर: असत्य , क्योंकि हमें पता है cos 0° = 1 होता है,
cos 30° = √3/2, इसी प्रकार cos 90° = 0,इस तरीके से \theta के बढ़ने पर cos \theta का मान घटता है |

(iv) \theta के सभी मानों पर sin \theta = cos \theta

उत्तर :असत्य, क्योंकि केवल 45° डिग्री पर दोनों त्रिकोणमितीय परिमाप sin \theta = cos \theta का मान बराबर होता है |

(v) A = 0^{o} पर cot A परिभाषित नहीं है।

उत्तर : सत्य , क्योंकि cot 0° परिभाषित नहीं है|

cot \: 0° = \frac{cos \: 0°}{sin \: 0°} \\ \\ cot \: 0° = \frac{1}{0} = \infty
Similar questions