Hindi, asked by immortalsyt64466, 10 months ago

बदलता समय,बदलते खेल essay

Answers

Answered by durgeshbajpai899
49

Explanation:

एक समय था जब केवल क्रिकेट और हॉकी को भारत में महत्वपूर्ण खेलों की श्रेणी में रखा जाता था परंतु बदलते परिदृश्य के साथ लोगों के मिजाज भी बड़ी तेजी से बदल रहे हैं, जहां पहले हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यान चंद्र ने हॉकी की परिकल्पना को ही बदल कर रख दिया था वहीं अगर क्रिकेट की बात करें तो भारत के महान क्रिकेटर कपिल देव जी ने अपनी कप्तानी में 1983 का वर्ल्ड कप भारत के नाम किया परंतु वर्तमान समय में लोग कई सारे अन्य खेलों को भी बहुत अधिक महत्व देने लगे हैं और उनकी लोकप्रियता भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जैसे - वर्तमान समय में  लोग कबड्डी भी देखना पसंद कर रहे हैं और फुटबॉल का भी आनंद ले रहे हैं I साथ ही साथ बैडमिंटन और टेनिस जैसे खेल भी भारत देश में बड़ी ही तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं I यह समय के साथ एक परिवर्तन है जिसका आनंद सभी लोग लेना चाहते हैं अगर कुश्ती खेल की बात करें तो साक्षी मलिक ने भी इस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर एक इतिहास रच दिया है I इस प्रकार से हम कह सकते हैं कि बदलते परिदृश्य में खेलों का मिजाज भी बदल रहा है I प्रधानमंत्री जी के द्वारा चलाई गई एक मुहिम है जिसका नाम है “खेलो इंडिया “ इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि क्रिकेट और हॉकी के अलावा कई सारे अन्य खेलों को भी प्रोत्साहन मिले I

Answered by bhatiamona
37

Answer:

बदलता समय,बदलते खेल

आज के समय में बदलता समय,बदलते खेल सब बदल गया है | खेलकूद हमारे जीवन का अहम हिस्सा है, यह हमारे शारीरिक और मानसिक दोनों का विकास करता है और यह खेलकूद हमारे दिमागी विकास के लिए लाभदायक है | स्थानीय खेलकूद से हमारा मतलब विभिन्न प्रकार के खेल से है जैसे इन डोर(घर के अंदर वाला का खेल) और आउट डोर(घर के बहार का खेल) मैं खेले जाने वाले खेल होते थे |  

इन डोर(घर के अंदर वाला का खेल) जैसे, कैरम, चैस, लूडो,ताश आदि यह खेल मनोरंजन के साथ साथ दिमाग का विकास मैं सहायता करते है|  

आउट डोर(घर के बहार का खेल) जैसे, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, बास्किटबॉल, हॉकी आदि यह खेल शरीर को स्वास्थ्य बनाए रखने में  सहायता करते है|  

आज के समय में बच्चे शारीरिक खेलकूद को भूल ही गए है |

जब से मोबाइल फ़ोन आए तब से सब सारा समय  मोबाइल फ़ोन में बिता देते है | बच्चों का ज्यादा समय मोबाइल या टीवी के साथ बीतता हैं| सब कंप्यूटर में खेलना पसंद करते है | सब बदल गया इससे ना तो मानसिक विकास होता है न ही शारीरिक विकास होता है |  बदलते समय,बदलते खेल सब बदल गया है |

Similar questions