Hindi, asked by aasawariphalke77, 8 months ago

चिडियाघर इस विषय पर अनुच्छेद लिखो​

Answers

Answered by Tara1512
3

Explanation:

प्रकृति और उसकी प्रत्येक रचना मानव हदय को बरबस आकर्षित करती हैं। रंग बिरंगे फूल, पेड़ पौधे, पशु पक्षी यह सब हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। हम प्रकृति को निकट से देखने और इनके बारे में जानने को सदैव उत्सुक रहते हैं।

देश विदेश के जीव जन्तुओं, दुर्लभ पशु पक्षियों को प्रदर्शन के लिये जिस स्थान पर रखा जाता है, उसे चिड़ियाघर कहते हैं।

चिड़ियाघर में प्रत्येक पशु एवं पक्षी को रखने का स्थान उसकी रूचि, स्वभाव एवं जरूरत के अनुसार प्राकृतिक बनाने का प्रयास किया जाता है। प्रत्येक पशु पक्षी को उसकी रूचि का सन्तुलित आहार दिया जाता है। उनके स्वास्थ की समय समय पर जाँच की जाती है।

चिड़ियाघर को प्राणी उद्यान भी कहते हैं। चिड़ियाघर छोटे बच्चों के लिये एक मनोरंजन स्थल है और बड़े विद्यार्थियों के लिये यहाँ तक ज्ञान अर्जन करने की बहुत सी सम्भावनायें छुपी हुई हैं।

मथुरा रोड पर स्थित दिल्ली का चिड़ियाघर बहुत ही बढ़िया उद्यान है। यहाँ का वातावरण बिल्कुल शान्त और प्राकृतिक है। पशु पक्षियों को प्राकृतिक परिवेष देने के लिये यहाँ जंगल, घने पेड़ पौधे, पहाड़ियाँ व खुला मैदान सभी कुछ है।

दिल्ली के चिड़ियाघर को देखने के लिये एक पूरा दिन चाहिये, क्योंकि यहाँ पर पशु पक्षियों की संख्या बहुत अधिक है। देश विदेश के पशु पक्षियों को अलग अलग पिंजरों में रखा गया है। सभी के नाम, जन्म स्थान एवं खान पान की आदतों इत्यादि के विषय में जानकारी दी गयी है।

प्रवेश मार्ग के दोनों ओर तालाब में बतखें, सारस, जलमुर्गियाँ आदि जलचरों को क्रीड़ करते देखा जा सकता है। सैकड़ों रंग बिरंगी, छोटी बड़ी, देश विदेशी चिड़ियाँ, तोते, मोर, कबूतर, उल्लू आदि चिड़ियाघर के पिंजरों में देखे जा सकते हैं।

hope this helps you

Similar questions