Hindi, asked by tavishi85, 5 hours ago


चोर की दाढ़ी में तिनका लोकोक्ति पर आधारित कहानी लिखें। (शब्द सीमा 150 शब्द)​

Answers

Answered by praultomar555
13

Explanation:

बादशाह अकबर बीरबल से अक्सर अजीब सवाल तो पूछते ही थे, एक दिन उन्होंने बीरबल को छकाने की एक तरकीब भी खोज निकाली। उन्होंने अपनी बेशकीमती अंगूठी छिपाकर एक मंत्री को दे दी और यह बात किसी को न बताने को कहा। जब बीरबल आए तो बादशाह ने कहा, 'आज हमारी अंगूठी खो गई है। सुबह तो वह हमारे पास ही थी। मुंह धोते वक्त मैंने उतार कर रख दी और जब लौटा तो देखा कि अंगूठी गायब है।' बीरबल चुपचाप सुनते रहे। बादशाह ने आगे कहा: मुझे यकीन है कि यह काम महल के ही किसी शख्स का है। बाहरी आदमी ऐसी हिम्मत नहीं कर सकता। बीरबल, तुम ज्योतिषशास्त्र बखूबी जानते हो इसलिए चोर का पता लगाओ। बीरबल ने बादशाह से उस जगह का पता पूछा, जहां उन्होंने अंगूठी रखी थी। बादशाह अकबर ने एक अलमारी की ओर इशारा किया। बीरबल ने उस अलमारी के पास जाकर उससे कान लगाकर कुछ देर बाद हटा लेने का नाटक किया। देखने से लगा कि जैसे वह कोई बात सुनने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ देर बाद बीरबल ने बादशाह की तरफ देखकर कहा, 'अलमारी साफ बताती है कि जिसके पास अंगूठी है, उसकी दाढ़ी में तिनका है।' बीरबल की बात जब पास बैठे मंत्री (जिन्हें बादशाह ने अंगूठी दी थी) ने सुनी तो वह घबराकर अपनी दाढ़ी टटोलने लगे। बीरबल पहले से ही चौकन्ने थे। मंत्री की हरकत उनसे छिपी न रह सकी। बीरबल ने फौरन मंत्री की ओर इशारा कर कहा, 'जहांपनाह, आपकी अंगूठी इन्होंने ही चुराई है।' चूंकि बादशाह पहले से यह बात जानते थे, इसलिए उन्होंने मंत्री को माफ करने का नाटक किया। साथ ही, बीरबल की चतुराई पर उन्हें शाबासी tth

Similar questions